×

Raebareli News: राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोनिया सहित पूरे गांधी परिवार को बताया धोखेबाज़, प्रियंका को कहा 'झूठी नेता'

Raebareli News: राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा सोनिया गांधी न अच्छी बहू बन पाई और ना ही अच्छी नेता। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी अच्छे पोते नहीं बन पाए और सबसे बड़ी बात जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।

Narendra Singh
Published on: 15 Feb 2024 9:24 AM GMT (Updated on: 15 Feb 2024 1:47 PM GMT)
X

कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Newstrack)

Raebareli News: यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सांसद सोनिया गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने सोनिया गांधी को धोखेबाज बताते हुए कहा कि पूरा खानदान रायबरेली की जनता के साथ धोखा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब सोनिया गांधी अपने ससुर फिरोज गांधी की नहीं हुई तो रायबरेली की जनता की क्या होंगी? उन्होंने यह बताया कि जब उनके ससुर फिरोज गांधी की मूर्ति रायबरेली में लगनी थी तो इसका सबसे ज्यादा विरोध खुद सोनिया गांधी ने किया था। सोनिया गांधी न अच्छी बहू बन पाई और ना ही अच्छी नेता। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी अच्छे पोते नहीं बन पाए और सबसे बड़ी बात जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।

कभी कांग्रेस पार्टी के लीडर रहे दिनेश प्रताप सिंह प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी एक झूठी नेता हैं। उन्होंने कहा जब-जब यहां के लोगों से अपने प्रत्याशी को जिताने की अपील की है तब तक लोगों ने उनके कैंडिडेट को हराया है। प्रियंका गांधी ने कई लोगों से झूठ बोला है और झूठ बोलकर के उन्होंने अपनी दुकान चलाई है। लेकिन, इस बार रायबरेली की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। दिनेश प्रताप सिंह ने इंदिरा गांधी को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने भी रायबरेली की जनता के साथ धोखा किया था। वही धोखा सोनिया गांधी कर रही हैं। जिस जनता ने उन्हें यहां से पांच बार सांसद बनाया आज वह जनता को छोड़कर जा रही है, क्योंकि उनको पता है कि इस बार वह यहां से जीतने वाली नहीं हैं।

दरअसल सोनिया गांधी ने आज गुरुवार को एक पत्र जारी किया, जिसमें सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चुनाव न लड़ने की बात कही है। रायबरेली की जनता को लिखे उनके पत्र में यह कहा गया है कि जिस तरह रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी पर भरोसा किया है। उसी तरीके से आने वाले चुनाव में उनके परिवार के लोगों पर यह भरोसा कायम रखने की अपील की गई है। सोनिया गांधी ने अपने ससुर फिरोज गांधी और सास इंदिरा गांधी का हवाला देते हुए रायबरेली की जनता से उनके परिवार का साथ देने को अपील की गई हैं। गौरतलब है फिरोज गांधी रायबरेली से पहले सांसद रहे हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story