×

Rae Bareli: बेटी पैदा होने से नाराज पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, नुकीले औजार से शरीर पर चोट, SP से शिकायत

Rae Bareli News: यूपी की रायबरेली में बेटी होने से नाराज पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा। पति की हैवानियत यहीं शांत नहीं हुई। उसने नुकीले औजार से महिला के शरीर पर कई निशान बना दिए।

Narendra Singh
Published on: 7 Nov 2023 5:05 PM GMT
X

पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय में (Social Media)

Rae Bareli News: यूपी की रायबरेली में बेटी होने से नाराज पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा। पति की हैवानियत यहीं शांत नहीं हुई। उसने नुकीले औजार से महिला के शरीर पर कई निशान बना दिए। इसी आपबीती को लेकर पीड़िता मंगलवार (07 नवंबर) को एसपी ऑफिस पहुंची। उन्होंने मामले के संबंध में एसपी को शिकायती पत्र दिया। न्याय की गुहार लगाई।

क्या है मामला?

ये मामला रायबरेली का है। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव की रहने वाली एक पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि, बेटी पैदा होने से नाराज पति ने सास-ससुर साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। उसकी निर्दयता इतने पर भी शांत नहीं हुई तो नुकीले औजार से शरीर पर कई घाव दिए। पीड़िता ने बताया वो चीखती रही। लेकिन, निर्दयी पति और सास-ससुर को तनिक भी दया नहीं आई।

SP ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता ने बताया वो दर्द से कराहती रही, लेकिन उसकी एक न सुनी। पीड़िता ने इस मामले का शिकायती खत शिवगढ़ थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को रफा-दफा किया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय (SP Office, Rae Bareli) पहुंच शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही, पति पर कार्यवाही की मांग की।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story