×

Raebareli News: अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोलीं- सत्ता से बाहर होते ही आती है ओबीसी की याद

Raebareli News: उन्होंने सरकार से मांग की है कि ओबीसी कल्याण मंत्रालय का गठन होना चाहिए। भारत सरकार में माइनॉरिटी अफेयर मंत्रालय, ट्राइबल अफेयर मंत्रालय बना है। इसी तरह पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय बनना चाहिए। ये समय की माँग है।

Narendra Singh
Published on: 2 Oct 2023 4:13 PM GMT
Anupriya Patel took a dig at Congress, said - OBCs come to mind as soon as they are out of power
X

अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोलीं- सत्ता से बाहर होते ही आती है ओबीसी की याद: Photo-Newstrack

Raebareli News: रायबरेली में अपना दल एस के सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ पार्टियां सत्ता में रहती हैं तो ओबीसी को भूल जाती हैं, विपक्ष में रहती हैं तो ओबीसी की याद आ जाती है। हमारे साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एनडीए गठबंधन की पुरानी साथी है। गठबंधन का कोई न कोई प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। हम अपने संगठन को मजबूत करने आये हैं।

ओबीसी कल्याण मंत्रालय का गठन होना चाहिए- अनुप्रिया पटेल

उन्होंने सरकार से मांग की है कि ओबीसी कल्याण मंत्रालय का गठन होना चाहिए। भारत सरकार में माइनॉरिटी अफेयर मंत्रालय, ट्राइबल अफेयर मंत्रालय बना है। इसी तरह पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय बनना चाहिए। ये समय की माँग है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है। मैं बधाई देना चाहती हूँ कि अब सबको ओबीसी की याद आ रही है। हमारी पार्टी जाति जनगणना व ओबीसी मंत्रालय के गठन के लिए निरंतर आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ों की समस्याओं के निदान के लिए ओबीसी मंत्रालय का गठन जरूरी है।

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में अपना दल एस की केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज बीएसएस पब्लिक स्कूल में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक सह जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि बापू केवल देश की आजादी के नायक के साथ साथ दुनिया को शांति व अहिंसा का संदेश देने वाले महापुरुष भी थे। उन्होंने कहा कि बापू ने आजादी के साथ-साथ स्वच्छ भारत का भी सपना देखा था, जिसे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल ही महत्वपूर्ण होता है और प्रतिनिधियों की संख्या में वृद्धि के लिए संकल्प लें कि बूथ को मजबूत करेंगे। इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को बूथ स्तर पर जोड़ना होगा। चैक चैराहों पर पार्टी की नीतियों-विचारों की चर्चा करनी होगी। कहा कि अपना दल (एस) लोकतंत्र के सभी स्तंभों में सामजिक विविधता की पक्षधर रही है। हमारी पार्टी न्यायपालिका सामजिक विविधिता की पक्षधर रही है। न्यायपालिका में समाज के दलित पिछड़ों की उचित भागीदारी के लिए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन हो।

इस मौके पर मौजूद रहे

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, राष्ट्रीय महासचिव अरबी सिंह, पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, डॉ जमुना प्रसाद सरोज, रमाशंकर पटेल, पूर्व कारागार मंत्री व विधायक जय कुमार सिंह जैकी, विधायक जीत लाल पटेल, विधायक सरोज कुरील, विधायक डॉ सुरभि, विधायक डॉ सुनील पटेल, विधायक डॉ आरके पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, राष्ट्रीय सचिव अर्चना पटेल, विनोद गंगवार, गिरजेश पटेल, मुन्नर प्रजापति, राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद् पाल, जवाहर लाल पटेल, राम प्रगत पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सतेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव आलोक पटेल, शिवमोहन पटेल, मानसिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन पटेल, अरविंद जैसवाल, अभय सोनकर, इंद्रेश पटेल, अतुल पटेल, महेश राज, राम बहादुर यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव के के पटेल एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुँवर सतेंद्र पटेल ने किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story