Raebareli News : बैंक से पैसा लेकर घर जा रहे दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट, मचा हड़कम्प

Raebareli News : रायबरेली के लालंगज कोलवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से पैसा निकालकर जा रहे दंपति को निशाना बनाया है।

Narendra Singh
Published on: 17 Oct 2024 1:28 PM GMT
Raebareli News : बैंक से पैसा लेकर घर जा रहे दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट, मचा हड़कम्प
X

Raebareli News : रायबरेली के लालंगज कोलवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से पैसा निकालकर जा रहे दंपति को निशाना बनाया है। दंपति से एक लाख रुपए से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एसबीआई बैंक से रुपए निकलवाने के लिए बाइक सवार दंपति बैंक पहुंचे हुए थे और बैंक से रुपए निकालने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। तभी गंगापुर बरस के पास रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने महिला को रोक लिया और रुपए से भरा बैग बदमाश लूटकर फरार हो गए, जिसमें करीब 1,00,000 थे। जिसके बाद आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूट की घटना को देने वाले बदमाशों की धर पकड़ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला बबीता पत्नी अमरनाथ गंगापुर बरस के मथुवा का पुरवा गांव की रहने वाली है।


अमरनाथ ने बताया कि हम अपनी बाइक से स्टेट बैंक से एक लाख रुपए निकाल कर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर जा रहे थे, तभी हमारे पीछे रास्ते में बाइक सवार बदमाश हमारा बैग छीनकर भाग गए। उस बैग में एक लाख रुपए थे, जो हम बैंक से निकाल कर घर जा रहे थे।

वहीं, लालगंज थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और सीसीटीवी की मदद से पता किया जा रहा है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story