Raebareli News: भूपेंद्र चौधरी बोले- कांग्रेस पार्टी प्रदेश से कर चुकी है पलायन

Raebareli News: बीजेपी जिला कार्यालय में आयोजित लोकसभा संचालन समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत के चुनावी टिप्स दिए। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें सीजनल लोग बताया।

Durgesh Sharma
Published on: 7 May 2024 5:16 PM GMT
Raebareli News
X

BJP State President Bhupendra Chaudhary(Pic:Newstrack) 

Raebareli News: देश में लोकसभा चुनाव का दौर जारी है। अब तक देश के अलग-अलग भागों में तीने चरणों में चुनाव संपन्न हो चुके है। वहीं विभिन्न पार्टियों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रैली कर रहे है। आज उत्तर प्रदेश में तीसारे चरण का चुनाव संपन्न हुआ। जोकि 10 सीटों पर वोटिंग हुई। जिन 10 सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली शामिल हैं। रायबरेली में पाँचवे चरण के लोकसभा चुनाव को धार देने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज रायबरेली पहुँचे।

क्या ये लोग किसी के सुख-दुख में गए ?

बीजेपी जिला कार्यालय में आयोजित लोकसभा संचालन समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत के चुनावी टिप्स दिए। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें सीजनल लोग बताया। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश से पलायन कर चुकी है। इनसे पूछों कि अमेठी हारने के बाद कभी वहाँ गए क्या ? इनकी माता जी इलेक्शन जीतने के बाद कभी आई क्या? इनकी उपलब्धि क्या है। लोगों ने क्षेत्र के लिए क्या किया है। किसी के सुख-दर्द में, अच्छे में बुरे में इनकी उपस्थित रही है क्या?

2017 का फिल्म हो चुकी है फेल

लोकसभा चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2017 की फिल्म फेल हो चुकी है, इसे कोई नही देख रहा है। जनता ने इन लोगों को 2017 में, 2019 में, 2022 में तो नकार ही चुकी है 2024 में भी नकार देगी। पार्टी में भितरघात के सवाल पर कहा भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है हम सभी लोगों को साथ लेकर चलते हैं यह लोग भ्रम फैला रहे हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story