Raebareli News: विवाहिता से गैंगरेप, परिजनों ने देवर पर लगाया आरोप

Raebareli News: विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि दिल्ली में रह रहे उसके देवर ने अपने दोस्तों से रेप करवाया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि दोस्तों ने रेप की पुष्टि के लिए उसके देवर को व्हाट्सएप काल भी किया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Narendra Singh
Published on: 8 Oct 2023 2:13 PM GMT
Case of gang rape of a married woman who had gone to cut grass in Rae Bareli
X

रायबरेली में घास काटने गई विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला: Photo-Newstrack

Raebareli News: रायबरेली में घास काटने गई विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता का अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि दिल्ली में रह रहे उसके देवर ने अपने दोस्तों से रेप करवाया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि दोस्तों ने रेप की पुष्टि के लिए उसके देवर को व्हाट्सएप काल भी किया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सामूहिक दुष्कर्म का मामला

मामला सलोन थाना इलाके के महराजगंज किठौर का है। यहां के रहने वाले त्रिभुवन वर्मा की बेटी का विवाह पास के गांव रतासों में रहने वाले अजय के साथ हुआ था। लगभग डेढ़ साल पहले आरती और अजय के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। आरोप है कि शनिवार को विवाहिता खेत पर घास काटने गई थी। उसी दौरान दिल्ली में रह रहे उसके देवर के दो मुस्लिम दोस्त खेत पर पहुंचे और आरती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी जमकर पिटाई की।

दोस्तों ने पुष्टि के लिए विजय को व्हाट्सएप काल करके उसे दिखाया और कहा कि उन लोगों ने तुम्हारी भाभी का काम कर दिया है। दुष्कर्म के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। पड़ोस के खेत में काम कर रही महिला कराहने की आवाज सुनकर वहां पहुंची तो आरती बेसुध पड़ी थी।

मुकदमा दर्ज

महिला ने परिजनों को सूचित किया तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार कराकर परिजन सीधे तहसील दिवस में पहुंच गए। तहसील दिवस में उपस्थित सीओ सलोन वंदना सिंह ने तुरंत मुकदमा दर्ज कराये जाने का आदेश दिया और विवाहिता को मेडिकल के लिए रवाना कर दिया। एडिशनल एसपी नवीन कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। रेप की पुष्टि हुई तो धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story