×

Raebareli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत एक दूजे के हुए 295 जोड़े, कराया गया विवाह

Raebareli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में लगभग 295 जोड़ों का विवाह कराया गया। गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के सातवँ गन्ना काटा मैदान में 295 जोड़े के विवाह समाहरोह में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पहुंचकर सभी वर वधुओं को आशीर्वाद दिया।

Narendra Singh
Published on: 14 Dec 2023 6:19 PM GMT
X

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में लगभग 295 जोड़ों का विवाह कराया गया: Video- Newstrack

Raebareli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में लगभग 295 जोड़ों का विवाह कराया गया। गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के सातवँ गन्ना काटा मैदान में 295 जोड़े के विवाह समाहरोह में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पहुंचकर सभी वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि सभी जोड़ों के विवाह की सारी रस्में धार्मिक गतिविधियों के द्वारा निभाई गई।

उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा विवाहित जीवन में प्रवेश कर रहे जोड़ों की राशि उनके अकाउंट में भेज दी गई है वहीं जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने पूरी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखी और किसी भी तरह की कोई अव्यवस्थाएं देखने को नहीं मिली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर भी मौके पर मौजूद रही और उन्होंने बताया कि जो भी जोड़े हैं उनकी जो निर्धारित शासन के द्वारा धनराशि है उनके खाते में भेज दी गई है। सकुशल इस पूरे कार्यक्रम को सुनिश्चित कराया गया है।

वैवाहिक जीवन के लिए सभी जोड़ों को आशीर्वाद

सभी जोड़ों के वैवाहिक जीवन के लिए उनको आशीर्वाद व धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। जिला प्रशासन के द्वारा कराए गए इस कार्य को लेकर जहां राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने प्रशंसा की वहीं क्षेत्र की जनता ने भी इस पूरे कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रायबरेली के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के गन्ना कांटा मैदान में आयोजित समारोह कहीं ना कहीं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से आज गरीब परिवारों के 295 परिवार के जोड़े अटूट बंधन में बंध कर अपने गृहस्थ जीवन मे प्रवेश कर रहे है और उसका गवाह बन कर रायबरेली के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व जिला अधिकारी हर्षिता माथुर सभी को आशिर्वाद देते हुए सभी के स्वस्थ जीवन की की कामना की।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story