TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Raebareli: पैसे के लेनदेन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर मारपीट में 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

Raebareli News: डॉ अतुल पांडे, ईएमओ जिला अस्पताल ने बताया कि, 'मारपीट का ये मामला हैबत मऊ मिल एरिया का है। दो लोगों के सिर पर चोट आई है, जिनकी हालत गंभीर है।'

Narendra Singh
Published on: 5 Dec 2023 1:19 PM GMT
Raebareli News
X

खूनी संघर्ष के बाद घटनास्थल पर पुलिस और गांव वाले (Social Media)

Raebareli News: यूपी की रायबरेली में पैसे के लेन-देन में दो पक्षों में मंगलवार (05 दिसंबर) को खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में पांच लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के हैबत मऊ गांव का है।

जानकारी के अनुसार, हैबत मऊ गांव में एक दुकानदार से सामान लेने के बाद ग्राहक की किसी मामूली बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में दुकानदार समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती घायलों का इलाज जारी है।

दो दबंगों को लोगों ने किया हवाले

वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मारपीट करने आए आधा दर्जन से अधिक दबंग आए थे। इनमें दो को स्थानीय लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

5 घायल, पुलिस कार्यवाही में जुटी

मंगलवार को हुई घटना में मारपीट मामले में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं, वहीं दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हैं। घटना को लेकर मिल थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि, 'प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही। मारपीट में दोनों तरफ से कुल पांच लोग घायल है। जिसमें सिर में चोट लगने से दो की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।'

EMO ने कहा- दो की हालत गंभीर है

इस संबंध में डॉ अतुल पांडे, ईएमओ जिला अस्पताल ने बताया कि, 'मारपीट का ये मामला हैबत मऊ मिल एरिया का है। दो लोगों के सिर पर चोट आई है, जिनकी हालत गंभीर है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story