TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Raebareli News: हड़ताल खत्म! सफाई कर्मचारी वापस लौटे अपने काम पर, ये थी इनकी मांग

Raebareli News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से पूरे शहर में गंदगी का अंबार लग गया था जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

Narendra Singh
Published on: 28 Sep 2024 11:10 AM GMT
Cleaning workers ended strike
X

 सफाई कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल: Photo- Newstrack

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर गए नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली है। आउटसोर्सिंग से आये 600 सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर दो दिन से हड़ताल पर थे। नगर पालिका ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि सभी सफाई कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट आए हैं और उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए निस्तारण किया जा रहा है।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों का समय से भुगतान नहीं किया जाता है। उनकी समस्या तक नहीं सुनी जाती है। लिपिक की ज्यादती के कारण उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

दरअसल, सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर इन कर्मचारियों से ना तो मिल रहे थे और ना ही उनकी मांगों पर कोई तवज्जो दे रहे थे। इसके अलावा नगर पालिका के ईओ स्वर्ण सिंह भी उनकी किसी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे थे।

ये थी सफाई कर्मियों की 11 सूत्रीय मांगें

11 सूत्रीय मांगों में उनकी प्रमुख मांग थी कि सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित-संविदा कर्मचारियों के साथ एक से पांच तारीख के अंदर भुगतान, नियमित सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शैक्षिक योग्यता के अनुसार पदोन्नति किया जाए, एरियर व बोनस का भुगतान दीवाली से पहले किया जाए।

हड़ताल का दिखा असर, शहर में लगा गंदगी का अंबार

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से पूरे शहर में गंदगी का अंबार लग गया था जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आलम यह था कि व्यापारियों ने खुद ही झाड़ू लगा करके सड़कों को साफ किया था।

दरअसल, काफी समय से नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर और ईश्वर सिंह के बीच में विवाद चल रहा है और इस विवाद का खामियाजा न केवल नगर पालिका के कर्मचारी उठा रहे हैं बल्कि शहर के लोग भी गंदगी के बीच में रहने को मजबूर है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story