×

Raebareli News: दिनेश प्रताप सिंह ने किया मिलेट कार्यक्रम का उद्घाटन, बोले-मोटे अनाज का सेवन कर बने निरोगी

Raebareli News: जिले में दो दिवसीय मिलेट रेसिपी व मिलेट प्रतियोगिता का आयोजन जीआईसी स्कूल के मैदान में किया गया। मिलेट कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया।

Narendra Singh
Published on: 22 Dec 2023 9:06 AM GMT
Raebareli news
X

रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया मिलेट कार्यक्रम का उद्घाटन (न्यूजट्रैक)

Raebareli News: केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार लगातार लोगों को मोटे अनाज के सेवन के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में जिले में दो दिवसीय मिलेट रेसिपी व मिलेट प्रतियोगिता का आयोजन जीआईसी स्कूल के मैदान में किया गया। मिलेट कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए कोदो, बाजरा, रागी ज्वार जैसे उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें बाल कलाकारों ने झांकियों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति पेश की। वहीं सरकार द्वारा मोटे अनाज से बनाई गई खाद्य सामग्री को प्रदर्शनी में आए लोगों को मुफ्त वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज जहां लोगों की आयु लगातार कम होती जा रही है। वहीं शरीर विभिन्न रोगों से ग्रसित होता जा रहा है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक लोगों को मोटे अनाज के सेवन के प्रति जागरूक कर रही है।

मंत्री ने कहा कि पहले के समय में हमारे ऋषि मुनि इन्हीं अनाजों का सेवन करके सैकड़ों वर्षों तक स्वस्थ व निरोगी जीवन जीते थे। मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने यह सपना देखा है कि अन्न का भंडार भरा रहे और लोग स्वस्थ रहें। इसीलिए आज श्री अन्न का मेला दो दिन चलेगा। जिससे लोग स्वास्थ रहें। इस कार्यक्रम को लेकर मंत्री जिला कृषि विभाग के अधिकारियों व जिला प्रशासन के लोगों को धन्यवाद दिया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story