Raebareli News: जिला अस्पताल में दो एंबुलेंस चालकों में फायरिंग, मचा हड़कंप

Raebareli News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं पुलिस के आलाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। फायरिंग की यह घटना क्यों हुई इसके पीछे क्या मामला है अभी यह पता नहीं चला सका है।

Ashish Pandey
Published on: 19 Jun 2023 5:08 PM GMT (Updated on: 19 Jun 2023 5:37 PM GMT)
Raebareli News: जिला अस्पताल में दो एंबुलेंस चालकों में फायरिंग, मचा हड़कंप
X
Firing after dispute between two ambulance drivers in Raebareli (Photo-Social Media)

Raebareli News: रायबरेली में दबंग दो एंबुलेंस चालकों में फायरिंग हो गई। फायरिंग से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना शहर कोतवाली के जिला अस्पताल के इमरजेंसी के पास की है।

दो दबंग एंबुलेंस चालकों में जिला अस्पताल के इमरजेंसी के पास ही फायरिंग होने लगी। गोलियों की आवाज सुन कर लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ की दूरी पर जिला अस्पताल का इमरजेंसी थ जहां मरीजों और उनके तीमारदारों का आना जाना लगा रहता है। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं पुलिस के आलाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। फायरिंग की यह घटना क्यों हुई इसके पीछे क्या मामला है अभी यह पता नहीं चला सका है। पुलिस का कहना है घटना के बारे में जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

एंबुलेंस चालकों के गुर्गे ने की फायरिंग एंबुलेंस खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में जिला अस्पताल के गेट पर चली गोली से मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले एक आरोपी ऋषभ सिंह निवासी शहर कोतवाली मोहल्ला जहानाबाद को पुलिस ने लिया हिरासत में एंबुलेंस संचालक ऋषभ सिंह व प्रशांत यादव निवासी हरचंदपुर के बीच हुआ था विवाद । इनके बीच इससे पहले भी कई बार नोकझोंक होने की चर्चाएं सामने आई हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर अस्पताल जिला प्रशासन काफी सख्त है। उनका कहना है कि गनीमत यह रही की किसी मरीज या उसके तीमारदार को गोली नहीं लगी नहीं बड़ी घटना हो सकती थी।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story