Raebareli News: ऊंचाहार में खाद्य सुरक्षा टीम को बड़ी कामयाबी, 315 किलो संक्रमित छेना और 50 किलो खोये की बर्फी नष्ट

Raebareli News: खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ऊंचाहार में 315 किलोग्राम छेना और 50 किलोग्राम बर्फी संक्रमित मिली जिसमें छेने के शीरे में कीड़े भी देखने को मिले हैं।

Narendra Singh
Published on: 24 Oct 2024 2:11 PM GMT
Raebareli News (  Pic- News Track)
X

Raebareli News (  Pic- News Track)

Raebareli News: रायबरेली ऊंचाहार, त्योहारों में हो रही मिलावट को रोकने के लिए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने लगा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लगातार छापेमारी करके भारी मात्रा में सिंथेटिक छेना और बर्फी नष्ट कराई है।त्योहार के समय बड़े पैमाने पर मिलावटी और संक्रमित सामान बेचे जा रहे हैं। इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ऊंचाहार में 315 किलोग्राम छेना और 50 किलोग्राम बर्फी संक्रमित मिली जिसमें छेने के शीरे में कीड़े भी देखने को मिले हैं। जिसे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नष्ट करने के साथ कार्रवाई शुरू की है।

डीएम हर्षिता माथुर के निर्देश पर इस समय पूरे जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के मद्दे नजर दुकानदार बड़े पैमाने पर मिलावटी और घटिया सामग्री बेच रहे हैं। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्र के सवैया तिराहा के पास छापा मार कर दो दुकानों से बड़े पैमाने पर संक्रमित खाद्य सामग्री पकड़ी है। खाद्य सुरक्षा टीम ने 315 किलोग्राम छेना और 50 किलोग्राम बर्फी को नष्ट कराया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र में नकली मावा और पनीर की भी बड़े पैमाने पर बिक्री हो रही है। शीघ्र ही खाद्य सुरक्षा टीम इस पर भी कार्रवाई करेगी।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ, सी, आर, प्रजापति ने बताया कि हमारी टीम लगातार जिले में छापेमारी कर रही है आज ऊंचाहार में भी भारी मात्रा में छेना और मावा नष्ट कराया गया जहां भी सूचना मिलती है तत्काल टीम पहुंचकर कार्यवाही कर रही है।वही एडीएम प्रशासन ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर जिले भर में मिलावट खोरों के ऊपर नकेलकसी जा रही है जिससे त्योहार में लोग नकली मिठाई का सेवन न कर पाएं। हमारे जिले की टीम और क्षेत्रीय खाद्य विभाग की टीम की लगातार छापेमारी जारी है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story