×

Raebareli News: हादसों को दावत दे रहा रायबरेली गेगासो गंगा पुल, पूरी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, देखें ये वीडियो

Raebareli News: आप खुद देखिए किस तरह से पुल के बीच में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यहां तक की नुकीली सरिया भी दिख रही है। रात के अंधेरे में वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Narendra Singh
Published on: 26 Oct 2023 1:46 AM GMT (Updated on: 26 Oct 2023 1:46 AM GMT)
X

Raebareli News: सरकार भले ही गड्ढा मुक्ति अभियान चला रही हो मगर रायबरेली की बात की जाए तो यहां पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के गृह जनपद रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में NH 232 बांदा बहराइच मार्ग पर गंगा नदी पर बना गेगासों गंगापुल क्षतिग्रस्त हो रहा है। पुल के ऊपर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।

आप खुद देखिए किस तरह से पुल के बीच में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यहां तक की नुकीली सरिया भी दिख रही है। रात के अंधेरे में वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। गहरे गड्ढे होने से तेज रफ्तार वाहन के टायर फट रहे हैं। यहां तक की रात के अंधेरे में अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। लेकिन इन गड्ढों पर किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ रही है।

दरअसल कानपुर से लखनऊ जाने वाले मार्ग के निर्माण को लेकर वाहनों का आना-जाना बंद कर दिया गया है। जिसके चलते कानपुर से प्रतापगढ़ अमेठी सुल्तानपुर फैजाबाद बाराबंकी समेत कई जिलों को जाने वाले वाहन अब रायबरेली के गेगासो गंगापुल से होकर निकल रहे हैं। जिसके चलते इस पुल का ट्रैफिक बढ़ गया है और बड़े वाहनों की संख्या बढ़ गई है। जिससे पुल क्षतिग्रस्त हो रहा है। समय रहते अगर इन बड़े-बड़े गड्ढों को ठीक नहीं किया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों की माने तो कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है और हादसे हो रहे हैं।

Admin 2

Admin 2

Next Story