×

Raebareli News: भट्ठे से ईंट निकालते समय दंपति पर गिरी गर्म दीवार, पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलसे

Raebareli News: गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूलारायगढ़ी गांव के पास स्थित श्री भट्ठा है, भट्टे के अंदर से ईंट निकालते समय ईंट की गर्म दीवार भर-भरा कर दंपति के ऊपर गिर पड़ी, जिसमें पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Narendra Singh
Published on: 29 March 2024 8:38 AM GMT
Raebareli News
X

जिला अस्पताल ईएमओ डॉ एसके सिंह (Newstrack) 

Raebareli News: रायबरेली जनपद में भट्ठेके अंदर से ईंट निकालते समय गर्म ईंट की दीवार भर भराकर गई। हादसे में ईंट भट्ठे के अंदर काम कर रहे दंपति गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में पति-पति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया है। बता दें कि ये हादसा जनपद के गरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूलारायगढ़ी गांव के पास स्थित श्री भट्ठा का है।

जानकारी के मुताबिक गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूलारायगढ़ी गांव के पास स्थित श्री भट्ठा है, भट्टे के अंदर से ईंट निकालते समय ईंट की गर्म दीवार भर-भरा कर दंपति के ऊपर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आने से सुकबाई व उनके पति तेजराम निवासी छत्तीसगढ़ गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपत्ति को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य के लिए जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जिला अस्पताल ईएमओ डॉ एसके सिंह ने बताया की 108 एम्बुलेंस से जतुआ तप्पा सीएससी गंभीर रूप से घायल अवस्था में दंपति आए हैं, जिनके नाम सुकबाई 23 साल और तेजीराम था जिनकी उम्र 30 साल है। दंपति एक ईंट-भट्ठा पर मजदूर का काम करते हैं। आज यानि शुक्रवार सुबह ईंड भट्ठा से ईंट निकालते समय हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story