Raebareli News: भरभराकर गिरी मकान की छत, महिला की दर्दनाक मौत

Raebareli News: ज़ीनत अपनी ससुराल खीरों से तीन दिन पहले ही तलाक के बाद मायके पश्चिम गांव में रहने आई थी। आज दोपहर से शुरू हुई तेज़ बारिश के दौरान वह कच्ची छत वाले कमरे में अकेले थी

Narendra Singh
Published on: 9 Aug 2024 5:52 PM GMT
The roof of the house collapsed , Womans painful death
X

भरभराकर गिरी मकान की छत, महिला की दर्दनाक मौत: Photo- Newstrack

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में इस मौसम की हुई सबसे अधिक बारिश के चलते एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे में दबकर एक बाइस वर्षीय तलाक शुदा महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में होने के चलते बच गये। मकान की छत बिना सरिया वाली डॉट तकनीक से बनी बताई जा रही है।

छत गिरने से महिला की मौत

मामला लालगंज थाना इलाके के पश्चिम गांव का है। यहां की रहने वाली ज़ीनत बानों का कुछ दिन पहले ही तलाक हुआ था। ज़ीनत अपनी ससुराल खीरों से तीन दिन पहले ही तलाक के बाद मायके पश्चिम गांव में रहने आई थी। आज दोपहर से शुरू हुई तेज़ बारिश के दौरान वह कच्ची छत वाले कमरे में अकेले थी तभी पूरी छत उसके ऊपर गिर गई। छत गिरने की आवाज़ सुनकर परिजन दौड़े और किसी तरह ज़ीनत को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही दूसरी घटना में मौसम की आज हुई सबसे अधिक बारिश के चलते एक मकान भरभरा कर गिर गया जिसके मलबे में दबकर महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं दो बकरियों की भी मलवे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई।

मामला सलोन कोतवाली इलाके के रेवहारा गांव का है। यहां सरकारी इंदिरा आवास भारी बारिश के बीच भर भराकर गिर गया। जिसके नीचे दबकर महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए वहीं मलबे की चपेट में आने से दो बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए सलोन सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज चल रहा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story