×

Raebareli: UP में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, एम्बुलेंस में मरीजों की जगह धान की हो रही ढुलाई

Raebareli: यूपी में स्वास्थ्य सेवा का दारोमदार डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के हाथों में हैं। उनका साथ देने के लिए रायबरेली से एमएलसी दिनेश सिंह को स्वास्थ्य राज्यमंत्री का प्रभार मिला है।

Narendra Singh
Published on: 28 Nov 2023 6:02 AM GMT
X

रायबरेली में एम्बुलेंस में मरीजों की जगह धान की हो रही ढुलाई (न्यूजट्रैक)

Raebareli News: यूपी में स्वास्थ्य सेवा का दारोमदार डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के हाथों में हैं। उनका साथ देने के लिए रायबरेली से एमएलसी दिनेश सिंह को स्वास्थ्य राज्यमंत्री का प्रभार मिला है। प्रदेश तो दूर स्वयं स्वास्थ्य राज्यमंत्री के क्षेत्र में व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। यहां सरकारी एम्बुलेंस से धान ढोया जा रहा है। वहीं सरकारी अस्पताल में मरीजों को ठंड में कंबल तक नसीब नहीं हो रहा।

ऊंचाहार का है मामला

यहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सरकारी एम्बुलेंस से स्टॉफ धान की बोरियां उतार कर दो लोगों को दे रहे हैं। दोनों व्यक्ति बोरियां एम्बुलेंस से उतारकर सड़क पर रख रहे हैं। इससे प्रतीत हो रहा कि सवारी तक एम्बुलेंस से ढोई जा रही है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सपा विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय के विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार विधानसभा के रोहनिया सीएचसी का है। इस मामले में सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने संज्ञान लिया और एंबुलेंस चालक मामले में जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में चादर कंबल की कोई कमी नहीं

उधर मौसम ने एकाएक करवट बदला है। दो दिनों के अंदर खासा ठंड बढ़ गई है। लेकिन रायबरेली जिला अस्पताल में मरीजों के लिए स्वास्थय अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आलम ये है कि ठंड में कंबल के बिना ही मरीज बेड पर लिटाए गए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर महेंद्र मौर्या का कहना है कि अस्पताल में चादर और कंबल की कोई कमी नहीं है। ये सिस्टर की कमी है। मेरा निर्देश है कि मरीज को चादर और कंबल जरूर दिया जाए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story