×

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली में 13 मई को गरजेंगे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी रहेंगे निशाने पर

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला।

Narendra Singh
Published on: 9 May 2024 8:44 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X

दिनेश प्रताप सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (फोटो: सोशल मीडिया)

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में माहौल बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 मई और सीएम योगी आदित्यनाथ 13 को रायबरेली पहुँच रहे हैं। जानकारी देते हुए रायबरेली के भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह ने बताया कि आगामी बारह मई को जीआईसी मैदान में सुबह दस बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे, जबकि तेरह मई को सीएम योगी आदित्यनाथ ऐहार में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान दिनेश सिंह ने सभी से बड़ी तादाद में पहुँच कर उन्हें सुनने का अवाहान किया है।

रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, कि जिस ब्रिटिश काल के किसान आंदोलन की प्रियंका गांधी करती है, उनकी सरकार केंद्र में 70 साल तक रही तो गोलीकांड में मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा क्यों नहीं दिलाया। इसके साथ ही कल की नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी को आप लोग जीताकर भेजे। यह मैं गारंटी लेती हूं कि यहां पर राहुल के साथ प्रियंका भी मतलब दो-दो सांसद आपकी सेवा करेंगे।


प्रियंका गांधी के इस वक्तव्य पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, कि रायबरेली की जनता ने उनकी मां को सांसद बनाया था, तब मां के दो बेटे प्रियंका और राहुल कहां थे? तब तो तीन सांसद रायबरेली के लिए काम करना चाहिए था। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह ने कहा कि राहुल गाँधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने का एलान तब किया जब वायनाड का चुनाव हो गया। चुनाव लड़ने के पाँच साल बाद कोई रायबरेली झांकने नही आता जबकि मै लगातार रायबरेली की सेवा में रहता हूँ।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story