×

Priyanka Gandhi Raebareli: प्रियंका ने राहुल के लिए मांगे वोट, बताया गांधी परिवार का रायबरेली से कितना पुराना है रिश्ता

Priyanka Gandhi Raebareli: प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो आपको 5 किलो राशन दे रही है, वह कांग्रेस सरकार की ही देन है। कांग्रेस सरकार राइट टू फूड बिल लेकर आई थी।

Narendra Singh
Published on: 8 May 2024 8:11 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X

नुक्कड़ सभा संबोधित करतीं प्रियंका गांधी (Pic: Newstrack)

Priyanka Gandhi Raebareli: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने भाई सांसद राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार करने के लिए आज यानि बुधवार को रायबरेली पहुंची। प्रियंका गांधी ने बछरावां में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा यह लोग बेरोजगारी और महंगाई जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। कांग्रेस आई तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा और ग्रेजुएट को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के लिए वोट मांगे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रायबरेली से गांधी परिवार का पुराना नाता रहा है। 1921 में जब किसान आंदोलन हुआ था। तब पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पहली बार यहां आए थे और किसानों की समस्याओं को सुना था। उसके बाद से लगातार नेहरू परिवार का नाता रायबरेली से रहा है। मेरा भाई राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ रहा है पूरे देश में हम न्याय यात्रा लेकर निकले थे और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लेकर आए थे।


पांच किलो राशन कांग्रेस की देन: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो आपको 5 किलो राशन दे रही है, वह कांग्रेस सरकार की ही देन है। कांग्रेस सरकार राइट टू फूड बिल लेकर आई थी। भोजन का अधिकार लेकर आई थी और इसी के तहत आप सभी को 5 किलो राशन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवा इम्तिहान देते हैं, लेकिन भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। हमारे किसान भाई अपने खेतों को आवारा जानवर से बचाने के लिए दिन रात पहरेदारी करते हैं। उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है।

प्रियंका गांधी स्मृति ईरानी पर साधा निशाना

वहीं, प्रियंका गांधी ने सांसद स्मृति ईरानी के ऊपर भी प्रहार किया। उन्होने कहां की धर्म के आड़ के माध्यम से कसम खिलाई जाती है और वोट लिया जाता है। अब वह काम नही आने वाला है। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई के चुनाव को लेकर भूए मऊ गेस्ट हाउस से निकलकर बछरावां विधानसभा के थुलवासा में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। वहीं, महराजगंज में मीटिंग के दौरान एंबुलेंस फंसी रही जिसकी ओर किसी ने ध्यान तक नहीं दिया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story