×

Raebareli: सांसद स्मृति ईरानी ने खेलकूद-मैराथन प्रतियोगिता की विजेताओं को किया सम्मानित

Raebareli: केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने बुधवार को रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र में महिला खेलकूद और मैराथन के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।

Narendra Singh
Published on: 6 March 2024 9:09 AM GMT (Updated on: 6 March 2024 12:29 PM GMT)
Raebareli news
X

रायबरेली में सांसद स्मृति ईरानी (न्यूजट्रैक)

Raebareli News: केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने बुधवार को रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र में महिला खेलकूद और मैराथन के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कुनबे में इज़ाफ़ा करते हुए पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राहुल देव सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जो 50 साल में नहीं हुआ। वह पांच सालों में हमने कर दिखाया। इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर उन्होंने निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की एक कविता सुनाई। उन्होंने कहा आहुति बाकी, यज्ञ अधूरा, अपनों के विघ्नों ने घेरा, अंतिम जय का वज्र बनाने, नव दधीचि हड्डियां गलाएं। आओ फिर से दिया जलाएं।

व्यंग्य के जरिए राहुल गांधी पर कसा तंज

कविता सुनाते हुए उन्होंने कहा कि कविता का मतलब शायद उस ’राहुल’ को ना समझ में आए लेकिन इस राहुल को जरूर समझ में आएगा। उन्होंने यह कहा कि पहली बार स्मृति ईरानी और राहुल ने मंच साझा किया है। उस वाले ’राहुल’ ने तो नहीं किया लेकिन इस वाले राहुल ने मंच साझा किया है। दरअसल कांग्रेस के सलोन ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष राहुल देव सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हम नाम होने के कारण स्मृति ईरानी राहुल देव के जरिए राहुल गाँधी पर व्यंग्य कसती हुई दिखाई दी।

उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने आज संसद महिला खेल प्रतियोगिता में भाग लिया है। उन सभी ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। मेरे संसदीय क्षेत्र से एक लाख 30 हजार 255 बहनों ने अपनी प्रतिभा को राष्ट्र के प्रति प्रदर्शित किया है जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संसद महिला खेल प्रतियोगिता में 30 से 50 वर्ष की आयु की बहनों ने प्रतिभाग किया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने साड़ी पहनकर ही कई किलोमीटर तक दौड़ लगायी। इसका मतलब यह है कि महिलाएं किसी से पीछे नहीं है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story