×

Raebareli News: पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ पालिका अध्यक्ष ने की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Raebareli News: राहुल गांधी को रावण की संज्ञा देने वाले बयान पर नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघन सोनकर ने प्रधानमंत्री को बेऔलाद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ढोंगी कह डाला।

Narendra Singh
Published on: 10 Oct 2023 6:04 PM GMT (Updated on: 10 Oct 2023 6:07 PM GMT)
X

पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ पालिका अध्यक्ष ने की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर: Video-Newstrack

Raebareli News: कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की अमर्यादित टिप्पणी के बाद उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राहुल गांधी को रावण की संज्ञा देने वाले बयान पर नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघन सोनकर ने प्रधानमंत्री को बेऔलाद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ढोंगी कह डाला।

उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री शशिकांत शुक्ला ने सदर कोतवाली में नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। उनका कहना है कि संवैधानिक पद पर बैठे नगर पालिका अध्यक्ष को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कोई भी अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता ऐसी अभद्र भाषा और टिप्पणी करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

सदर कोतवाल ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक करवाई की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघन सोनकर ने आज भाजपा को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जमीन खिसक रही है। राहुल गांधी ने पदयात्रा निकाल के दिखा दिया है कि वह पैदल चल सकता है, जमीन पर बैठ सकता है, सड़क पर लेट सकता है और आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिला करके चल सकता है। राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है और यही वजह है कि वह उल्टे सीधे बयान जारी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के लोग राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। इसीलिए समय≤ पर इस तरह के वाहियात बयान उनकी पार्टी के नेता देते रहते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।



क्या था मामला-

दरअसल नगर पालिका अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में वे अपने नेता राहुल गांधी की तारीफ करते करते भावनाओं में बह गए। इसी फ्लो में सोनकर पीएम मोदी समेत सीएम योगी तक पर अभद्र टिप्पणी करने लगे। सोनकर का यह वीडियो वायरल होते ही भाजपाइयों में उबाल आ गया। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहले जिलाधिकारी को सोनकर के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा और बाद में नगर कोतवाली में सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story