TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Raebareli: पांचवे चरण के मतदान को पोलिंग पार्टियां रवाना, संवदेनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Raebareli: डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि जितने भी संवेदनशील बूथ हैं। उन सब को चिन्हित किया गया है और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया है।

Narendra Singh
Published on: 19 May 2024 7:17 AM GMT
Raebareli news
X

रायबरेली में पांचवे चरण के मतदान को पोलिंग पार्टियां रवाना (न्यूजट्रैक)

Raebareli News: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान सोमवार को होना है। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रविवार को रवाना कर दिया गया है। आज सुबह से ही गोरा बाजार परिसर में पोलिंग कर्मचारी इकट्ठा होना शुरू हो गए। डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि जितने भी संवेदनशील बूथ हैं। उन सब को चिन्हित किया गया है और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पोलिंग बूथ पहुंच करके मतदान करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका हो तो सामान्य जन प्रशासन को सूचित कर सकते हैं। इसके अलावा जितने भी कर्मचारी पोलिंग बूथ पर चुनाव ड्यूटी में लगे हैं। उनको किसी भी प्रकार की सुविधा न हो इसका भी ध्यान रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने बताया चुनाव सकुशल संपन्न हो। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल थाना, क्लस्टर थाना व सीआरपीएफ का डेप्लॉयमेंट किया गया है। जितने भी संवेदनशील बूथ है उन्हें चिन्हित किया गया है और वहां पर नजर रखी जा रही है किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से यह अपील करना चाहता हूं कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने के लिए आए।

रायबरेली लोकसभा में वोटरों की संख्या

पुरुष वोटर- 930983

महिला वोटर- 852552

अन्य- 36

कुल वोटर- 1783571

सलोन विधानसभा के वोटरों की संख्या

पुरुष वोटर- 188816

महिला वोटर- 172486

अन्य- 00

जिले में कुल वोटर

पुरूष- 1119799

महिला- 1025038

अन्य- 36

जिले में कुल वोटरों की संख्या- 2144873

रायबरेली लोकसभा में पोलिंग सेंटर-1236

रायबरेली लोकसभा में कुल पोलिंग बूथ- 1867

सलोन विधानसभा ने 227 पोलिंग सेंटर और 369 पोलिंग बूथ

रायबरेली जिले में कुल 1463 पोलिंग सेंटर और 2236 पोलिंग बूथ।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story