Raebareli News : एम्स का डॉक्टर बन कबाड़ी से हड़पे 2 लाख 73 हजार रुपए, मुकदमा दर्ज

Raebareli News : जिले में लगातार हो रही चोरी और गरीबों से धोखाधड़ी का कार्य आजकल ज्यादा तेजी से चल रहा है। ताज़ा मामला रायबरेली का है, यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स मुंशीगंज में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

Narendra Singh
Published on: 24 Aug 2024 4:42 PM GMT
Raebareli News : एम्स का डॉक्टर बन कबाड़ी से हड़पे 2 लाख 73 हजार रुपए, मुकदमा दर्ज
X

Raebareli News : जिले में लगातार हो रही चोरी और गरीबों से धोखाधड़ी का कार्य आजकल ज्यादा तेजी से चल रहा है। ताज़ा मामला रायबरेली का है, यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स मुंशीगंज में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

डलमऊ निवासी खुर्शीद ने निदेशक व एम्स चौकी प्रभारी को लिखे गए पत्र में शिकायत करते हुए बताया कि शुक्रवार को अपने आप को डॉक्टर बता कर एक व्यक्ति ने ढाई लाख रुपए से अधिक की रकम ली है। पीड़ित ने शिकायती पत्र में एम्स में कबाड बेचने को लेकर पीड़ित से बात किया। पीड़ित ने डाक्टर बने बहुरूपिया के झांसे मे आकर एम्स का कबाड़ खरीदने को तैयार हो गया। बहरूपिये के बताए गए नियम का पालन करते हुए पिड़ित ने दो लाख नौ हजार नकद व चौसठ हजार छह सौ रूपए आनलाइन दे दिया। फिर कुछ देर बाद और रूपए मांगने पर पीड़ित को आशंका हुई।

कबाड़ी खरीदने के नाम पर ठगी

इसके बाद पीड़ित ने और रूपए देने से मना कर दिया। तभी से बहरूपिये का फोन बंद जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर कुचरिया गांव के पास कबाड़ खरीदने का काम करता हूं। मेरे नम्बर पर गुरुवार को डाॅ. वीके सिंह नाम बता कर मुझसे कबाड़ खरीदने की बात किया, लेकिन पीड़ित ने शुक्रवार को एम्स ओपीडी पहुंचकर। डाॅक्टर से मुलाकात किया। लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक कैंटीन में बैठ कर कबाड़ को खरीदने की चर्चा कर पेमेंट देने की बात हुई। डाॅ. के बताए गए नियम के अनुसार, पीड़ित ने पेमेंट कर दिया। कुछ देर बाद और रूपए मांगने पर पीड़ित ने मना कर दिया। तभी से डाक्टर का मोबाइल बंद है। पीड़ित ने निदेशक व चौकी प्रभारी को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एम्स चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story