×

Raebareli News: जेल के भीतर कैदी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Raebareli News: रायबरेली जिला जेल में बंद कैदी सोनू उर्फ इरफान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। कैदी रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के छीछेमऊ गांव का रहने वाला था।

Narendra Singh
Published on: 2 Aug 2023 3:12 PM GMT

Raebareli News: रायबरेली जिला जेल में बंद कैदी सोनू उर्फ इरफान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। कैदी रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के छीछेमऊ गांव का रहने वाला था। वो 2022 से पॉस्को एक्ट के तहत जेल में बंद था। बीती रात जेल के अंदर बैरक में जीने के नीचे चद्दर से लटका हुआ उसका शव बरामद हुआ। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश की माने तो कैदी सोनू उर्फ इरफान बहुत ही सीधे स्वभाव का था। आज बैरक के पास जीने के नीचे उसका शव लटका हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसमें स्पष्ट हो जाएगा कि मौत की वजह क्या है।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story