Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता कांड को लेकर डॉक्टरों ने नुक्कड़ नाटक से जताया विरोध, की ये मांग

Raebareli News: रायबरेली में एम्स के डॉक्टर लगातार इस घटना को लेकर विरोध कर रहे हैं। आज तमाम रेजिडेंट डॉक्टर सुपर मार्केट में इकट्ठा हुए और उन्होंने नुक्कड़ नाटक के जरिए पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की।

Narendra Singh
Published on: 16 Aug 2024 2:50 PM GMT
Raebareli News
X

रेजिडेंट डॉक्टर सौम्या श्रीवास्तव समेत अन्य डॉक्टर (Pic: Newstrack)

Raebareli News: एम्स के डॉक्टरों ने आज सुपर मार्केट में नुक्कड़ नाटक के जरिए कोलकाता की घटना का विरोध जताया है। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि उनका प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा जब तक कोलकाता की पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता है। इसके अलावा रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से वर्कप्लेस पर सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि अगर वर्कप्लेस पर डॉक्टर को सुरक्षा नहीं मिलेगी तो डॉक्टर अपना काम कैसे कर पाएंगे।

कोलकाता में हुई डॉक्टर के साथ हैवानियत के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रायबरेली में भी एम्स के डॉक्टर लगातार इस घटना का विरोध कर रहे हैं। आज तमाम रेजिडेंट डॉक्टर सुपर मार्केट में इकट्ठा हुए और उन्होंने नुक्कड़ नाटक के जरिए कोलकाता की पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की है। रेजिडेंट डॉक्टर सौम्या श्रीवास्तव ने बताया कि वर्कप्लेस पर सुरक्षा बहुत जरूरी है। आप काम कर रहे हैं और आपको कोई थप्पड़ मार के चला जाए तो आप अपना काम कैसे कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया जाए और साथ ही साथ अगर आप डॉक्टर से 36 घंटे काम ले रहे हैं तो कम से कम उसको रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान भी उपलब्ध कराना जरूरी होता है।

सौम्या श्रीवास्तव ने कहा कि नुक्कड़ नाटक के जरिए हम अपनी साथी के लिए इंसाफ मांग रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार इस दिशा में न्याय करेगी। सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर शिवानंद सोनकर ने बताया कि हमारी साथी डॉक्टर के साथ कोलकाता में रेप और उसके बाद मर्डर हुआ है लेकिन जनता को इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए हम नुक्कड़ नाटक के जरिए जनता को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि हर मामले की तरह यह मामला भी ना दब जाए और हमारे साथ ही पीड़िता को न्याय मिले। वही कल रायबरेली में प्राइवेट डॉक्टरों का भी किलिनिक बंद रहेगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story