Raebareli News: देखिए रायबरेली AIIMS का खस्ता हाल, एक पहिए पर चल रही व्हीलचेयर

Raebareli News: वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों के द्वारा एक मरीज को व्हील चेयर पर बिठाकर ले जाया जा रहा है जबकि उस व्हीलचेयर में सिर्फ एक पहिया है।

Narendra Singh
Published on: 12 Oct 2024 7:52 AM GMT
X

AIIMS रायबरेली का वायरल वीडियो (Video: Newstrack)

Raebareli News: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में लचर व्यवस्था की एक तस्वीर सामने आई है। प्रदेश के रायबरेली में प्रतिष्ठित AIIMS में मरीज व्हीलचेयर को एक पहिए पर चलाने को मजबूर हैं। अस्पताल में मौजूद व्हीलचेयर में एक पहिया है ही नहीं। रायबरेली जिले को स्वास्थ्य सुविधा बेहतर देने के लिए केंद्र सरकार भले ही अरबो रूपया दे रहा हो मगर एम्स की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। व्हीलचेयर का वीडियो इस बात की सच्चाई उजागर करता है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक पहिए पर चलता व्हीलचेयर

ताजा मामला सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का मुंशीगंज एम्स का है। अस्पताल में व्हीलचेयर एक पहिए पर चल रही है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हो उसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपने-अपने संस्थानों में लगातार काम कर रही है। उसके बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी पर लौटने का नाम नहीं ले रही हैं। मामला रायबरेली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मुंशीगंज एम्स का है। जहां का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद राजवंशी से वायरल वीडियो के मामले में बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा।

प्रशासन की लापरवाही

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों के द्वारा एक मरीज को व्हील चेयर पर बिठाकर ले जाया जा रहा है जबकि उस व्हीलचेयर में सिर्फ एक पहिया है। उसी के सहारे मरीज को कुछ लोग पड़कर ले जा रहे हैं जो कहीं ना कहीं एम्स प्रशासन की लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं की खराब हालत दिखा रही हैं। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार से आने वाले धन का दुरुपयोग कैसे हो रहा है वह इस वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है। सूत्रों की तो अस्पताल में मरीजों का देखभाल भी नहीं किया जाता। इसकी शिकायत राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह से की गई है।


Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story