Raebareli News: एक कदम आगे बढ़ाया और बन गईं सोशल मीडिया की स्टार, जानिए सृष्टि सिंह कैसे कर रहीं यूट्यूब से कमाई

Raebareli News:रायबरेली के छजलापुर की रहने वाली सृष्टि सिंह आज सोशल मीडिया स्टार हैं। सोशल मीडिया पर अपने वीडियो से लाखों रुपये कमा रही हैं, लेकिन कुछ सालों पहले सृष्टि की माली हालत बहुत खराब थी।

Narendra Singh
Published on: 4 Jun 2023 12:18 PM GMT

Raebareli News: प्रतिभा किसी चीज की मोहताज नहीं होती है। एक ऐसा ही कुछ जनपद की रहने वाली सृष्टि सिंह के साथ हुआ। जो एक मिसाल बनकर सामने खड़ी हैं। रायबरेली की रहने वाली सृष्टि सिंह ने संघर्ष को जीत कर अपने जीवन की नई इबारत लिखी है। रायबरेली के छजलापुर की रहने वाली सृष्टि सिंह आज सोशल मीडिया स्टार हैं। सोशल मीडिया पर अपने वीडियो से लाखों रुपये कमा रही हैं, लेकिन कुछ सालों पहले सृष्टि की माली हालत बहुत खराब थी। जिसे आज उन्होंने अपनी बुद्धि और ज्ञान के बल पर सुधार लिया है।

पिता और पति दोनों की मौत के बाद भी नहीं टूटने दिया हौंसला

रायबरेली की रहने वाली सृष्टि सिंह पिता पीएसी में सूबेदार थे। उन्होंने 2004 में अपनी बेटी की सृष्टि की शादी इंटर पास होते ही सुल्तानपुर जिले के टिकरी गांव के रहने वाले इंटर पास युवक से कर दी थी। बेटी की शादी के बाद लगातार बीमार रहने के कारण पिता की साल के भीतर ही मृत्यु हो गई। इस सदमे को झेलते हुए सृष्टि ने पति के साथ अपनी जिंदगी शुरू की लेकिन आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उन्हें तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

ब्यूटी पार्लर के कोर्स से की शुरूआत

सृष्टि ने 250 रुपये से ब्यूटी पार्लर का कोर्स किया और कुछ रुपये जोड़कर अपने पति को कॉस्मेटिक की दुकान खुलवाई। लेकिन कुछ ही सालों के बाद सड़क हादसे में उनके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद सृष्टि के ऊपर जिम्मेदारी का पहाड़ टूट पड़ा। उनके ऊपर दो छोटे-छोटे बच्चों को पालने की जिम्मेदारी और आय का कोई साधन नहीं। इन्ही परेशानियों से घिरी सृष्टि अपनी मौसी के घर रायबरेली आ गईं और जीवन के संघर्ष से जूझने लगीं। दो बच्चों की मां सृष्टि की मुलाकात इसी बीच आयुष सिंह से हुई। आयुष सिंह ने सृष्टि सिंह से शादी का प्रस्ताव रखा तो पहले तो घर वालों ने विरोध किया लेकिन अंत मे वे मान गए। बाद में आयुष सिंह के रिश्तेदार शादी की बात से किनारा करने लगे। हालांकि दोनों की शादी हो गई और आयुष एक प्राइवेट स्कूल में क्लर्क की नौकरी करने लगे और सृष्टि ब्यूटी पार्लर चलाने लगीं।

सोशल मीडिया को बनाया आमदनी का सहारा

इस दंपति का परिवार बढ़ने के साथ कमाई के साधन नहीं बढ़ रहे थे। तो एक दिन सृष्टि ने अपने पति से यूट्यूब चैनल खोलने की बात कही। 21 दिसम्बर 2021 की रात दोनों ने मिलकर ‘सृष्टि आयुष’ नाम का चैनल खोला। उसपर एक रिव्यू वीडियो अपलोड किया लेकिन उसका विशेष रिस्पांस नहीं मिला। फिर कुछ दिन बाद सृष्टि ने यूट्यूब पर अपने शार्ट वीडियो पोस्ट किए। जिनकी व्यूवरशिप 10 हजार हो गई और इसके एवज में सृष्टि को 80 डॉलर की कमाई हुई। इसके बाद सृष्टि का हौसला बढ़ा और वो लगातार 30 सेकेंड के शार्ट वीडियो पोस्ट करने लगी। जिसकी व्यूवरशिप लगातार बढ़ने लगी और सृष्टि की कमाई भी। आज यूट्यूब पर सृष्टि आयुष चैनल के एक लाख सब्सक्रिप्शन हैं और यूट्यूब की तरफ से सिल्वर प्लेट मिली है। यूट्यूब से आज सृष्टि एक से डेढ़ लाख रुपए कमाकर आत्मनिर्भर बन गई हैं। वो लोगो को डिप्रेशन से बचने और संघर्ष के रास्ते पर डटे रहने का सन्देश देती है।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story