×

पहले भी फ्लॉप हो चुकी है राहुल-अखिलेश की जोड़ी, उपमुख्यमंत्री ने किया करारा तंज

Raebareli: भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। यही वजह है कि उन्होंने घर-घर राशन की व्यवस्था कराई है।

Narendra Singh
Published on: 16 May 2024 1:02 PM GMT
Raebareli news
X

रायबरेली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना (न्यूजट्रैक) 

Raebareli News: उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह भ्रष्ट लोगों का गठबंधन है। इन लोगों ने देश और समाज को लूटने का कार्य किया है। इनके शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा और अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग दिन में सपना देख रहे हैं। राहुल और अखिलेश की जोड़ी पहले भी हुई थी जो फ्लॉप साबित हो चुकी है।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। यही वजह है कि उन्होंने घर-घर राशन की व्यवस्था कराई है। आज कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में तमाम योजनाएं गरीबों के लिए लाई है। हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही गांव और शहरों में बिजली की व्यवस्था मुख्यमंत्री ने करवाई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में जो अपराधी है वह कहीं छुप गए हैं। उन्होंने रायबरेली की जनता से अपील करते हुए कहा कि आज देश का भविष्य आपके हाथों में है। आपको तय करना है कि देश सही हाथों में देना है या अपराधियों के हाथों में देना है। देश के गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में जनसभा करेंगे और जनता से वोट करने की अपील करेंगे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story