×

Raebareli News: अखिलेश ने भाजपा को बताया झूठा, कहा- इनपर विश्वास न करें

Raebareli News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव फतेहपुर से लौटते वक्त रायबरेली पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

Narendra Singh
Published on: 18 Aug 2023 12:25 PM GMT (Updated on: 18 Aug 2023 1:26 PM GMT)

Raebareli News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव फतेहपुर से लौटते वक्त रायबरेली पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। रायबरेली के गेगासो बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया, सपा सुप्रीमो ने जगह-जगह रुककर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि ये झूठे लोग हैं, इनपर भरोसा न करो। रोजगार के मामले पर झूठ बोला। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। प्रदेश के किसान बदहाल हैं, उन्हें विशेष सुविधाएं मिलनी चाहिए। अखिलेश ने ऐलान किया कि इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी रायबरेली में चुनाव लड़ेगा।

भगवान का नाम लेकर झूठ बोलती है भाजपाः अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के उस वक्तव्य को झूठ करार दिया है, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के दिन एक करोड़ रोजगार दिए जाने की बात कही थी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं, इन पर भरोसा मत करना। बांदा फतेहपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद लखनऊ लौटते समय अखिलेश यादव यहां रायबरेली के लालगंज में थोड़ी देर केलिये रुके थे। यहां अखिलेश यादव मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा सरकार को जमकर कोसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग भगवान का नाम लेकर झूठ बोलते हैं। किसानों को सम्मान निधि के नाम पर ठगा जा रहा है। बीएड बीटीसी बेरोजगार भटक रहे हैं। शिक्षा मित्र परेशान हैं। किसान को उसकी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है। बिजली का बिल किसानों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एम्बुलेंस सेवा और पुलिस की 112 सेवा को भी खराब किया गया। रायबरेली से सपा प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि रायबरेली वीवीआइपी ज़िला है और यहां से इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।

सपा कार्यकर्ताओं सहित विधायक राजा देवेंद्र सिंह ने किया स्वागत

सपा सुप्रीमो के आगमन के साथ ही 2024 का बिगुल बज गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष फतेहपुर से रथ पर सवार होते हुए जैसे ही रायबरेली की सीमा में पहुंचे तो वहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गर्म जोशी से उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का राम मनोहर लोहिया विद्यालय में अपने कार्यकर्ताओं के साथ सपा से विधायक सरेनी राजा देवेंद्र सिंह ने स्वागत किया।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story