×

Raebareli: "ये लोग सिर्फ चुनाव के समय आते हैं और फिर..." मनोज कुमार

Raebareli News: रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ कहे जाने पर उन्होंने कहा 135 करोड़ लोग मोदी के परिवार है। रायबरेली किस चीज का गढ़ है। रायबरेली के तीन विधानसभा में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। इनका कोई अस्तित्व नही है।

Narendra Singh
Published on: 5 March 2024 10:55 AM GMT
Raebareli News
X

Raebareli News (Pic:Newstrack) 

Raebareli News: भारतीय जनता पार्टी का "मोदी का परिवार अभियान" का सपा विधायक मनोज पांडेय ने जमकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश जिसके साथ है अगर वे अपनी चिंता करेंगे तो उन्हें जनप्रतिनिधि होने का कोई हक नही। चाहे पीएम हो या सीएम, जनता ही उनका परिवार है। आज वे देश को दो जून की रोटी दे रहे हैं। किसानों को सम्मान निधि दे रहे हैं। अगर वो कह रहे है कि मेरा देश मेरा परिवार है तो ये गर्व की बात है। लोगों को ऐसे बयान से बचना चाहिए।

135 करोड़ लोग मोदी के परिवार हैं - मनोज कुमार पांडे

रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ कहे जाने पर उन्होंने कहा 135 करोड़ लोग मोदी के परिवार है। रायबरेली किस चीज का गढ़ है। रायबरेली के तीन विधानसभा में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। इनका कोई अस्तित्व नही है। जिन्होंने रिश्ता ही ये रखा हो कि चुनाव लड़ना है और पाँच साल दिखाई नही देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सिर्फ चुनाव लड़ने आते हैं उसके बाद पांच साल गायब हो जाते हैं।

ये लोग सिर्फ चुनाव के समय आते हैं

उन्होनें कहा कि जिले का किसान टकटकी लगाकर देख रहा है जिसे लोकसभा सांसद बनाया है वह कब उनके सुख-दुख में शरीक होगा। जिनके घर अर्थी उठी या जिनके घर में जो भी परेशानी आई है वह सब देख रहे है कि आखिर उनका चुना हुआ सांसद कब उनके सुख-दुख में शामिल होगा लेकिन ये लोग सिर्फ चुनाव के समय आते हैं और फिर 5 साल तक दिखाई ही नहीं देते। प्रियंका गांधी के ग्लैमर पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का कोई ग्लैमर नहीं है। यहां अगर किसी चीज का ग्लैमर है तो वह रायबरेली की जनता का है और इस बार रायबरेली की जनता का ग्लैमर चलेगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story