Raebareli News: लगातार 48 घंटे की बारिश से हालात बदतर, किसान परेशान

Raebareli News: लगातार बारिश के चलते बांदा बहराइच मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। वहीं गुरबख्शगंज थाना इलाके के कोरिहार गांव में आकाशीय बिजली गिरी है।

Narendra Singh
Published on: 29 Sep 2024 6:46 AM GMT
Raebareli News
X

भारी बारिश से बिगड़े हालात (Pic: Newstrack )

Raebareli News: रायबरेली में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लगातार बारिश से कहीं जलभराव तो कहीं पेड़ गिरने व घर गिरने की घटनायें सामने आयी हैं। शक्तिनगर मोहल्ले में पूरा इलाका टापू में तब्दील हो गया है। यहाँ के लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हैं। वहीं प्रगतिपुरम, ग़ल्ला मंडी और आज़ादनगर जैसे इलाकों की स्थिति भी कामोंबेश ऐसी ही है।

जलभराव से परेशानी

हर तरफ जलभराव और कीचड़ होने से लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। आचार्य द्विवेदी नगर में अमृत योजना की हकीकत को लेकर बड़ी-बड़ी गलियों को खोद कर सीवर लाइन बिछाने की कवायत से मोहल्ले वासियों में काफी आक्रोश भी है। इसके बावजूद पानी निकासी के इंतजाम नहीं किए गए। खासकर खस्ताहाल सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ी। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।

आवागमन बाधित

लगातार बारिश के चलते बांदा बहराइच मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। वहीं गुरबख्शगंज थाना इलाके के कोरिहार गांव में आकाशीय बिजली गिरी है। हालांकि यहाँ कोई हताहत नहीं हुआ है। उधर लगातार हो रही बारिश से किसानों के माथे पर भी धान पर भी असर पड़ गया है। फसल पकने के समय बारिश से धान की बालियां गिर गई हैं।

किसानों के लिए परेशानी का सबब

सितंबर में हो रही बारिश किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी है। शुक्रवार रात बारिश के साथ देहात क्षेत्रों में चली तेज हवा के कारण धान की फसल खेतों में गिर गई। इससे किसानों के चेहरे मायूस हो गए। लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। ऐसे में यदि बारिश आगे भी होती रही तो धान की फसल चौपट हो जाएगी। शनिवार को जिले में 18 मिमी बारिश हुई। जिले में इस बार डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story