×

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा की मजबूत किलेबंदी

UP: रायबरेली में कांग्रेस को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना जाल बिछा रखा है। सड़क परिवहन मंत्री ने रायबरेली में करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी और जनसभा के माध्यम से जनता को रिझाने की कोशिश की।

Narendra Singh
Published on: 11 March 2024 8:30 AM GMT
Raebareli news
X

रायबरेली में कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा ने की मजबूत किलेबंदी (न्यूजट्रैक)

Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली में कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा ने मजबूत किलेबंदी कर ली है। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर अभी कांग्रेस ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है हालांकि लोग ये कयास लगा रहे हैं कि रायबरेली से प्रियंका गांधी ही चुनाव लड़ेंगे। रायबरेली में कांग्रेस को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना जाल बिछा रखा है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रायबरेली में करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी और जनसभा के माध्यम से जनता को रिझाने की कोशिश की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम्स कालोकार्पण करके रायबरेली की जनता को यह संदेश देने की कोशिश की है कि रायबरेली का विकास अब भाजपा के हाथों में है और भारतीय जनता पार्टी ही रायबरेली का विकास कर सकती है। रायबरेली से सटे अमेठी में भी सांसद स्मृति ईरानी लगातार बनी हुई है।

अमेठी की जनता में दीदी के नाम से मशहूर स्मृति ईरानी समय-समय पर जनता से रूबरू होती रही है और रायबरेली जिले में आने वाली सलोन विधानसभा में स्मृति ईरानी की अच्छी पैठ है। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह लगातार जनता के संपर्क में है दिनेश प्रताप सिंह की मेहनत के बल पर ही रायबरेली में नितिन गडकरी ने सड़क की कई परियोजनाओं को पास किया। इसके अलावा अभी हाल ही में दिनेश प्रताप सिंह ने गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय पार्क का लोकार्पण किया और स्वर्गीय डी जीपी श्री चंद्र दीक्षित पार्क का शिलान्यास कर दिया। उन्होंने कहा कि जिले के सैकड़ों लोगों को रामलला के दर्शन कराने के लिए बस हर रविवार को भेजी जाएगी। उन्होंने रायबरेली की जनता को यह संदेश देने की कोशिश की है कि भारतीय जनता पार्टी रायबरेली की जनता के लिए काम कर रही है।

सपा के बागी विधायक मनोज कुमार पांडे भी भाजपा की बैटिंग में लगे हुए हैं। क्रॉस वोटिंग के बाद ऐसा माना जा रहा था कि भाजपा मनोज कुमार पांडे को लोकसभा का टिकट दे सकती है। इन चर्चाओं के बाद मनोज कुमार पांडे भी सकरी हो गए और उन्होंने भी अपना जनसंपर्क तेज कर दिया। मनोज कुमार पांडे रायबरेली की जनता को संदेश देना चाहते हैं कि वह अब राम की शरण में आ गए हैं और यही वजह है कि क्रॉस वोटिंग के बाद सबसे पहले अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने गए।इसके बाद वह धर्म से जुड़े कामों में जुट गए हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी विधानसभा ऊंचाहार गौरीशंकर धाम में एक विशाल भंडारा कराया इसके बाद सरेनी के बाबा बालेश्वर मंदिर में उनकी उपस्थिति रही।।

भाजपा विधायक आदित्य सिंह लगातार कांग्रेस पर हमलावर रही है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र और महिलाओं में काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में माना जा रहा है अगर कांग्रेस प्रियंका गांधी को टिकट देती है तो भारतीय जनता पार्टी से अदिति सिंह एक मजबूत कैंडिडेट हो सकती है। एक तरफ भाजपा की तरफ से रायबरेली में लगातार कांग्रेस को घेरने के लिए जाल बिछाया जा रहा है लेकिन कांग्रेस अभी तक अपने पत्ते नहीं खोल रही है। कांग्रेस की तरफ से अभी कोई भी राजनीतिक हलचल नहीं दिख रही है। कांग्रेस द्वारा जारी लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में राहुल गांधी वायनाड चुनाव लड़ेंगे लेकिन रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस का कौन प्रत्याशी होगा यह अभी साफ नहीं है। राहुल गांधी के वायनाड जाने के बाद एक बात तो स्पष्ट है कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन अगर प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रही है तो क्या मजबूरी है कि अभी तक कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को रायबरेली का प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी और कांग्रेस को यह आभास हो गया है कि रायबरेली में उनकी जमीन खिसक चुकी है ऐसे में प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़कर रिस्क नहीं लेना चाहती है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story