×

'चुनाव आ गया है, कांग्रेस में सब किनारे लग जाएंगे', प्रमोद कृष्णम के बयान पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने ली चुटकी

Lok Sabha Election 2024: कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस से निष्कासित प्रमोद कृष्णम से जुड़े सवाल के जवाब में ये बातें कही। दरअसल, प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि, 'कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को किनारे लगा दिया है।'

Narendra Singh
Published on: 11 Feb 2024 1:23 PM GMT (Updated on: 11 Feb 2024 1:32 PM GMT)
Raebareli News
X

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना (Social Media) 

Raebareli News: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना (UP Minister Suresh Khanna) ने कांग्रेस पर निशाना साधा। खन्ना बोले, 'चुनाव आ गया है। अब कांग्रेस में धीरे-धीरे सब किनारे लग जाएंगे'। दरअसल, सुरेश खन्ना रविवार (11 फरवरी) को रायबरेली दौरे पर थे। यहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला।

योगी आदित्यनाथ की सरकार में वित्त, संसदीय कार्य विभाग के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने ये बातें कांग्रेस से निष्कासित प्रमोद कृष्णम से जुड़े सवाल के जवाब में कही। दरअसल, प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि, 'कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को किनारे लगा दिया है।'

रामलला के दर्शन के बाद रायबरेली पहुंचे खन्ना

प्रमोद कृष्णम के बयान (Pramod Krishnam's statement) पर कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना से उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी ली। बोले, 'एक दिन कांग्रेस में सब किनारे लग जाएंगे। चुनाव आ गया है। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी जी ने लोकसभा में कहा है कि इस बार भाजपा 370 के पार जाएगी और एनडीए 400 से ज्यादा सीट लेकर आएगी।' अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद वापस लौटते हुए कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

'रायबरेली सीट बीजेपी जरूर जीतेगी'

कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना ने यह भी दावा किया कि, इस बार रायबरेली की सीट भी बीजेपी के कब्जे में होगी। क्योंकि, जैसा माहौल चल रहा है उस हिसाब से रायबरेली सीट बीजेपी जरूर जीतेगी।'

बीजेपी-रालोद गठबंधन पर ये बोले

वहीं, बीजेपी और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) गठबंधन पर सुरेश खन्ना ने कहा, 'आरएलडी का हमने स्वागत किया। जो भाजपा ने वादा किया था वह पूरा कर दिखाया है। मोदी जी की नीतियों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। यही वजह है कि तमाम लोग बीजेपी के साथ जुड़ रहे हैं'।

सुरेश खन्ना ने बीजेपी दफ्तर का किया उद्घाटन

आपको बता दें, कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में बीजेपी ने कमल खिलाने की जोर आजमाइश शुरू कर दी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। शहर के गोरा बाजार स्थित जिला पंचायत मार्केट में केंद्रीय चुनाव कार्यालय बनाया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story