×

Raebareli Crime News: 24 घंटे से गायब लड़की का शव जंगल में मिला, गांव में मचा कोहराम, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Raebareli Crime News: सीओ वंदना सिंह ने बताया कि, 'नसीराबाद क्षेत्र के पूरे खारीन गांव में एक लड़की का शव मिला है। शव की पहचान हो गयी है। शव उसी गांव की लड़की की है। सभी तथ्यों पर जांच जारी है।

Narendra Singh
Newstrack Narendra Singh
Published on: 27 Nov 2023 11:24 AM GMT
Raebareli Crime News
X

 प्रतीकात्मक चित्र (Social  Media)

Raebareli Crime News: रायबरेली में 24 घंटे से गायब नाबालिग दलित किशोरी का शव सोमवार (27 नवंबर) को जंगल में मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

ये मामला रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे खारिन के पुरवा गांव का है। यहां छोटेलाल की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी कविता रविवार शाम से घर से गायब थी। देर रात तक तक परिजन अपनी बच्ची को ढूंढते रहे। उन्होंने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की। काफी पूछताछ के बाद भी जब बेटी का कोई अता-पता नहीं मिला तो थक हारकर बैठ गए।

जंगल में पड़ा मिला बेटी का शव

इसी बीच परिजनों को किसी ने बताया कि, उनकी बेटी का शव गांव किनारे जंगल में पड़ा है। बेटी का शव मिलने से परिजनों में चीत्कार मच गया। वो रोने-धोने लगे। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने हत्या का शक जताया। उनका कहना है कि, उनकी बेटी की हत्या के बाद शव को जंगल में फेंका गया है।

फॉरेंसिक टीम ने की बारीकी से जांच

इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। साथ में फॉरेंसिक टीम भी थी। फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से शव का परीक्षण किया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस ने ये कहा

वहीं, सलोन सीओ वंदना सिंह (Salon CO Vandana Singh) ने बताया कि, 'नसीराबाद क्षेत्र के पूरे खारीन गांव में एक लड़की का शव मिला है। शव की पहचान हो गयी है। शव उसी गांव की लड़की की है। सभी तथ्यों पर जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी पर कार्यवाही की जाएगी।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story