×

UPSC Topper: जीजा IAS, दीदी IFS, अब अरनव मिश्रा ने UPSC में मारी बाजी, शेयर की कुछ खास बातें

UPSC Topper: अरनव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट पीटर्स स्कूल और एसजेएस से पूरी की थी।देश सेवा और अपने लोगों की सेवा के लिए उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में जाने का मन बनाया।

Narendra Singh
Published on: 25 May 2023 1:03 PM GMT

UPSC Topper: संघ लोक सेवा आयोग 2022 में 56वीं रैंक लाकर आईएएस बने बेलीगंज निवासी अरनव मिश्र ने जनपद का नाम रोशन कर दिया। संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में चयनित होकर अर्णव ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। अरनव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट पीटर्स स्कूल और एसजेएस से पूरी की थी। आईआईटी जोधपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद अरनव ने कुछ समय नौकरी भी की लेकिन उनका मन नहीं लगा। देश सेवा और अपने लोगों की सेवा के लिए उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में जाने का मन बनाया। इस दौरान उनकी बड़ी बहन आरुषि मिश्रा आईएफएस उनकी प्रेरणा स्रोत रहीं।

बेलीगंज निवासी एडवोकेट अजय मिश्र और शिक्षिका नीता मिश्रा के पुत्र तथा आरुषि मिश्रा के भाई अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा बड़ी बहन और बहनोई चर्चित के कुशल मार्गदर्शन परिवार के सहयोग और शिक्षकों को देते हैं। इसके पूर्व अरनव की बड़ी बहन आरुषि मिश्र ने भी भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा और उत्तर प्रदेश लोक सेवा में भी जनपद का नाम रोशन किया था। अरनव के बहनोई चर्चित गौड भी आईएएस अधिकारी हैं। अरनव की इस सफलता पर उनके परिवार के लोग खुश हैं।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story