TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत आज, महिलाओं ने 51 पौधे लगाने का लिया संकल्प

Vat Savitri Vrat: रायबरेली के डिडौली ग्राम सभा की प्रधान पूनम सिंह ने वट सावित्री व्रत के अवसर पर एक अनोखी पहल की है। उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ मिलकर 51 बरगद के वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है।

Narendra Singh
Published on: 6 Jun 2024 6:43 AM GMT
Vat Savitri Vrat
X

महिलाओं ने लगाया बरगद का पेड़ (Pic: Newstrack)

Vat Savitri Vrat: प्रत्येक साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन महिलाएं वट सावित्री का व्रत रखती हैं। हर साल की तरह इस साल भी आज यानि गुरुवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना कर रही हैं। इसी कड़ी में रायबरेली जनपद में वट सावित्री व्रत के अवसर पर आदर्श ग्राम की महिला प्रधान की अनोखी पहल की है। उन्होने कहा कि आज ग्राम पंचायत की महिलाएं 51 वृक्ष लगाकर पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करेंगी l

सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। कहते हैं कि बरगद के वृक्ष में त्रिदेव का वास होता है, इसी दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान की मृत्यु के बाद यमराज से अपने सतीत्व के बल पर पति के प्राण वापस ले लिये थे। यही नहीं सत्यवान को जीवनदान यमराज से दिलवाया था। तभी से ये मान्यता लगातार चली आ रही है और अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत की महिलाएं पूजा करती हैं। बरगद के पेड़ पर कच्चा सूत बांधकर सती के समान त्रिदेव से पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैंl


रायबरेली के डिडौली ग्राम सभा की प्रधान पूनम सिंह ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ मिलकर 51 बरगद के वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बरगद के वृक्ष की पूजा होती है। लेकिन, वैज्ञानिक महत्व यह है कि इस वृक्ष से ऑक्सीजन का संचार होता है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। उन्होने कहा कि अपनी ग्राम सभा को स्वस्थ, सुरक्षित बनाने के लिए आज के शुभ अवसर पर इस संकल्प लिया है। आज ग्राम प्रधान पूनम सिंह, अमिता सिंह, सीलम सिंह, सविता सिंह, बंदना सिंह, रिचा सिंह, सहित कई महिलाओ ने वट वृक्ष लगाये।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story