×

Raebareli News: रायबरेली का गुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष, मंदिर में घुस कर मारा लाठी डंडों से, वीडियो वायरल

Raebareli News: रायबरेली में नगर पंचायत अध्यक्ष की दबंगई सामने आई है। मंदिर में दर्शन के दौरान एक युवक को नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल ने जमकर पीटा है। लाठी डंडों से पिटाई के बाद युवक ने घायल अवस्था में थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है।

Narendra Singh
Published on: 14 Aug 2023 12:33 PM GMT (Updated on: 14 Aug 2023 12:38 PM GMT)

Raebareli News: रायबरेली में नगर पंचायत अध्यक्ष की दबंगई सामने आई है। मंदिर में दर्शन के दौरान एक युवक को नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल ने जमकर पीटा है। लाठी डंडों से पिटाई के बाद युवक ने घायल अवस्था में थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक चुनाव के दौरान विरोध करने के चलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसे जमकर पीटा है। विनोद कौशल की दबंगई का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में नगर पंचायत अध्यक्ष डंडों से युवक की पिटाई करते हुए साफ देखे जा सकते है।

उधर विनोद कौशल का कहना है कि मंदिर परिक्रमा के दौरान युवक उन्हें अपशब्द बोल रहा था जिसे टोकने पर वह मारपीट करने लगा। मामला डीह थाना इलाके के परशदेपुर नगर पंचायत का है। यहां सावन के सोमवार पर माता मिढुरिन मंदिर में भीम नाम का युवक साथियों के साथ दर्शन करने गया था। उसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कौशल भी अपने गनर के साथ पहुंचे थे। वहां भीम को अपने साथियों समेत देख कर विनोद कौशल आग बबूला हो गए और उसे पहले बुलाया फिर लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। विनोद कौशल के गनर ने किसी तरह बीच बचाव कर युवक को छुड़ाया। उधर एडीएम प्रशासन का कहना है कि मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। दोनो ओर से तहरीर दी गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।

एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसकी सत्यता की जांच करके पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। सलोन नगर क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने बताया कि नगर पंचायत परशदेपुर विनोद कौशल ने एक व्यक्ति से मारपीट किय। साथ ही वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story