×

Raebareli Accident: तेज रफ्तार डंपर ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत

Raebareli Accident: जानकारी के मुताबिक महिला सुबह विद्यालय जा रही थी, लेकिन हादसे का शिकार हो गई है। महिला लालगंज के एक विद्यालय में आया के पद पर तैनात थी।

Narendra Singh
Published on: 18 March 2024 3:43 AM GMT (Updated on: 18 March 2024 5:26 AM GMT)
Mirzapur Accident
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Raebareli Accident: रायबरेली जनपद में सोमवार (18 मार्च) को एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला सुबह विद्यालय जा रही थी, लेकिन हादसे का शिकार हो गई है। महिला लालगंज के एक विद्यालय में आया के पद पर तैनात थी। ये दर्दनाक हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक लालगंज कोतवाली क्षेत्र के NH-232 पर सेमरपहा गांव के पास एक महिला सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान महिला को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवारजनों में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। बताया जा रहा है कि महिला नीलम लालगंज कस्बे के बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मे आया के पद पर तैनात थी। बताया जा रहा मृतक नीलम के पति किसान है और उनकी एक बेटी हैं। जो कि बीए की पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डिवाइडर से टकराया बाइक सवार, बाल-बाल बचा

रायबरेली में अनियंत्रित गति से जा रही बाइक के डिवाइडर से टकराने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। बाइक टकराते ही उस पर सवार युवक उछलकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि युवक तुरंत उठकर किनारे खड़ा हो गया, वरना पीछे से आ रहे वाहन उसे कुचल सकते थे। मामला बछरावां थाना इलाके में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर रेलवे फ्लाइओवर का है। प्रयागराज का रहने वाला युवक राकेश यादव लखनऊ से बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहा था। तभी फ्लाइओवर पर तेज मोड का उसे अंदाजा नहीं लगा और गति अधिक होने के चलते डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में युवक को आनन फ़ानन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज से आये उसके परिजन साथ लेकर रवाना हो गए।




Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story