×

UP Politics: राफे राना ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- मुलायम सिंह जेल में होते तो क्या चुप बैठते

UP Politics: उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में आज़म खान के करीबी और शायर मुन्नवर राना के भाई राफे राना (Rafe Rana) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधा है।

Narendra Singh
Published on: 17 April 2022 11:56 AM GMT (Updated on: 17 April 2022 12:20 PM GMT)
Rafe Rana targeted Akhilesh Yadav, said- If Mulayam Singh was in jail, would he have kept quiet
X

रायबरेली: राफे राना

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली (Raebareli) में आज़म खान (azam khan) के करीबी और शायर मुन्नवर राना (Poet Munnawar Rana) के भाई राफे राना (Rafe Rana) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा अध्यक्ष की नियत पर सवाल उठाते हुए पूछा कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) जेल में होते तो क्या तब भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुप बैठते?

उन्होंने मुलायम सिंह यादव की राजनीति की तारीफ करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने मुसलमानों के लिए कुछ नही किया। शायर मुन्नवर राना के भाई ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान का किया समर्थन करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा मुसलमानों के हक़ के लिए लड़ाई की है।

देखें वीडियो:-

उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) की दोबारा सरकार बनने के बाद उत्तरप्रदेश का मिजाज बदलता नजर आ रहा है रायबरेली मशहूर शायर मुनव्वर राना जिन्होंने योगी आदित्यनाथ के जीतने पर प्रदेश छोड़ देने की बात कही थी। मुनव्वर राना के भाई सपा नेता राफे राना ने कहा कि आजम खान भाई के मीडिया प्रभारी ने कहा है कि दर्द केवल आजम खान के घर का ही नहीं है। यह दर्द पूरे उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान के मुसलमानों का दर्द है। क्योंकि आजम खान मुसलमानों के लिए हमेशा लड़ते रहे है और सब के लिए लड़ते रहे हैं।

उनकी एक आवाज पर बहुत आंदोलन होते रहें हैं। उनके दर्द को हमसे ज्यादा शायद ही कोई समझ पाएगा। एक साल पहले अखिलेश यादव से मिलने हम लोग और हमारी काउंसिल गई थी। अखिलेश जी से यह सवाल किया था की सब ऐसा कहते हैं कि आज मुलायम सिंह यादव होते तो आजम खान जेल में न होते और अगर आजम खान की जगह मुलायम सिंह यादव जेल में होते तो क्या सपा धरना, प्रदर्शन, आंदोलन न करती।

बड़े अफसोस की बात

दो साल हो गया कोई बयान नहीं कोई धरना प्रदर्शन नहीं। वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में आजम खान का नाम भी नहीं लेते। पार्टी से इस्तीफा देने वाले लोगों के बारे में कहते हैं कि वह लोग दो महीना पहले क्यों इस्तीफा नहीं दिया। यह बड़े अफसोस की बात है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान जेल से छूटें। हालात देखकर तो ऐसे है कि लगता है मुख्यमंत्री सही कह रहे हैं। दो साल से ज्यादा से जेल में बंद है आज़म खान लेकिन अखिलेश उनसे मिलने एक बार ही गए हैं। रामपुर में साइकिल चलाने तो गए हैं लेकिन धरना, प्रदर्शन नहीं करते हैं बहुत अफसोस की बात है।

मुलायम सिंह यादव की जान है आजम खान

2012 में शिवपाल यादव नहीं चाहते थे लेकिन आजम खान ने मुलायम सिंह के कहने पर अखिलेश को मुख्यमंत्री बनवाया। मुलायम सिंह यादव की जान है आजम खान। 2017 का रिजल्ट और 2022 का रिजल्ट देखिए। मुसलमानों ने इंतेहा कर दिया 99 प्रतिशत वोट सपा को दिया। आज समाजवादी पार्टी के पास जितनी भी सीटें हैं 95 प्रतिशत सीट मुसलमानों की वजह से हैं।

इसके बावजूद आपको किसी का दर्द समझ नहीं आता। मायावती की तरह अखिलेश यादव भी वन मैन शो करके पार्टी चला रहे हैं। जिस डगर से मायावती गिरी हैं, अल्लाह न करे उसी डगर पर जाकर समाजवादी पार्टी भी गिर सकती है।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story