×

राहुल का क्षेत्र और सोनिया का अस्पताल फिर भी कर्मचारी परेशान

Gagan D Mishra
Published on: 12 Sep 2017 1:09 PM GMT
राहुल का क्षेत्र और सोनिया का अस्पताल फिर भी कर्मचारी परेशान
X
राहुल का क्षेत्र और सोनिया का अस्पताल फिर भी कर्मचारी परेसान

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुंशीगंज में स्थित संजय गांधी अस्पताल की अध्यक्ष कांग्रेस सुप्रीमों सोनिया गाँधी है, बावजूद इसके उनके बेटे राहुल गाँधी के संसदीय क्षेत्र में बने इस अस्पताल के कर्मचारी वेतन बढ़ाने को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

इन मांगों के तहत प्रदर्शन पर उतरे वर्कर्स

मंगलवार को संजय गांधी हास्पिटल के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एवं महामंत्री चंद्र भान पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरु हुआ। इन पदाधिकारी ने बताया कि हास्पिटल प्रशासन तरह-तरह से कर्मचारियो को परेशान कर रहा है। इतना कम वेतन दिया जाता है कि कर्मचारी अपने परिवार का पालन पोषण नही कर पा रहे हैं। वेतन विसंगत ,चमचो का मन चाहा वेतन बढाना, पूर्ण मेडिकल सुविधा की बहाली , अवकाश सुविधा की बहाली, वेतन मे भेदभाव समाप्त करने सहित तमाम मांगो को लेकर कर्मचारियो ने आज प्रदर्शन किया।

27 सालों से मिल रही 6-7 हज़ार वेतन

1991 से यहां 6 से 7 हज़ार वेतन पर काम कर रहे कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि वे पिछले 27 सालो से अपनी मांगो को लकर लड़ाई लड़ रहे, पर इंसाफ नही मिला है। कर्मचारी नेताओ ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर वे कई बार सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका से मिले पर उनके द्वारा भी कोई ध्यान नही दिया गया। हाँ उलटे अस्पताल प्रशासन द्वारा दमनकारी नीति अपनाई गयी।

निःशुल्क के नाम पर हो रहा महंगा इलाज

आपको बता दें कि संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं, जबकि राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, सतीश शर्मा और मोती लाल बोरा ट्रस्टी हैं।

कर्मचारी सूत्रों के मुताबिक विगत सालो के दौरान श्रमायुकत फैजाबाद ने 36 लाख का जुर्माना भी किया था, जिसके खिलाफ अस्पताल प्रशासन ने हाईकोर्ट लखनऊ मे अपील की जो आज भी वहा विचाराधीन है। यही नही अस्पताल प्रशासन अदालत मे मरीजो के नि:शुल्क इलाज का हलफनामा दाखिल करता है जबकि संजय गांधी अस्पताल मे इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम से भी महंगा है।

अधिकारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद हो सकती है कार्यवाई

फिलहाल संजय गांधी चिकित्सालय की सेवा पर कर्मचारियो के प्रदर्शन का भारी असर दिखा चिकित्सा सेवाए बाधित रही। वहीं डीएम अमेठी योगेश कुमार ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मौके पर भेजा है। उनके द्वारा रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई कार्यवाई सुनिश्चित हो सकेगी।

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story