×

Rahul Gandhi Birthday: राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का भद्दा मजाक, की ये शर्मनाक हरकत

Rahul Gandhi Birthday: राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सेवाभाव के रूप में गरीबों के बीच एक आम बांटने का फैसला किया गया। वही, एक आम देते हुए उन्होंने भारी फोटो सेशन करा बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं।

Ashutosh Singh
Report Ashutosh SinghPublished By Shreya
Published on: 19 Jun 2021 3:00 PM GMT
Rahul Gandhi Birthday: राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का भद्दा मजाक, की ये शर्मनाक हरकत
X

आम बांटते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज 51 साल के हो गए हैं। हालांकि राहुल ने कोरोना वायरस की वजह से इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 19 जून को उनके जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करें। कोई होर्डिंग या पोस्टर न लगाएं, बल्कि अपने पास उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें।

वहीं दूसरी लहर वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने सेवाभाव के जरिए राहुल गांधी के 51वां जन्मदिन मनाने का फैसला किया। बस फिर क्या था उनके जन्मदिन को मनाने कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। मन में सेवाभाव का जज्बा था। लेकिन हरकत कुछ ऐसी कर दी, जिसे देख शायद राहुल गांधी का भी सिर शर्म से झुक जाए। राजनीति चमकाने के चक्कर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूरी पार्टी को ही मजाक का पात्र बना दिया।

कार्यकर्ताओं ने की ऐसी हरकत

गौरतलब है कि कोरोना काल को देखते हुए राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन को सेवाभाव के रूप मनाने का फैसला किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को केक काटने के बजाय जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की थी। लेकिन वाराणसी में सेवाभाव के नाम पर कुछ कार्यकर्ता बेशर्मी की हदें पार कर दी। सेवाभाव के रूप में गरीबों के बीच एक आम बांटने का फैसला किया गया।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक गरीब को सिर्फ एक आम दिया जा रहा था और इस तथाकथित सेवाभाव को अंजाम देने के लिए पूरे छह कार्यकर्ता मौजूद थे। ऐसा लग रहा था कि कार्यकर्ताओं का मकसद गरीबों की मदद कम करना, फोटो सेशन ज्यादा था।

खैर जो भी हो सेवाभाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मजाक उड़ा रहे हैं। कांग्रेस समर्थक दुर्गा प्रसाद बताते हैं राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े ही सादगी से मनाया जा रहा है। ऐसा राहुल गांधी जी का ही कहना था, इसलिए हम लोगों की मदद कर रहे हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story