×

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल की सदस्यता रद्द होने पर भड़के कांग्रेसी, किया धरना प्रदर्शन

Rahul Gandhi Disqualified: कार्यकर्ताओं ने इसे सत्तापक्ष की तानाशाही बताते हुए हाथी पार्क चैराहे पर किया विरोधी, सरकार के खिलाफ लगाए नारे। बोले- लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है और राहुल की सदस्यता को रद्द किया जाना इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा।

Narendra Singh
Published on: 24 March 2023 8:44 PM GMT
Rahul Gandhi Disqualified: राहुल की सदस्यता रद्द होने पर भड़के कांग्रेसी, किया धरना प्रदर्शन
X
congress party protest in Rae Bareli

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के फैसले से रायबरेली के कांग्रेसियों में उबाल आ गया। कांग्रेस वर्कर्स इसे सत्तापक्ष की तानाशाही बताते हुए शहर के हाथी पार्क चैराहे पर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। कांग्रेस वर्कर्स ने सत्ता पक्ष की तानाशाही करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है और राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द किया जाना इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा। किस तरीके से सत्ता पक्ष ने लोकतंत्र का गला घोटा है वो ठीक नहीं है।

जारी रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि सत्तापक्ष ने हमेशा लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काम किया है। राहुल गांधी लगातार संसद में सरकार पर हमला बोल रहे थे और नरेंद्र मोदी को संसद में चुनौती दे रहे थे। सत्ता पक्ष को यह बात नागवार गुजरी तो उन्होंने ये कदम उठाया। जिले के कांग्रेसी चुप नहीं बैठेंगे जब तक राहुल गांधी की सदस्यता वापस नहीं की जाती है, तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।

सूरत कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्यवाही

सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता को शुक्रवार को रद्द कर दिया और एक लेटर भी सदस्यता रद्द करने का जारी किया गया। आम चुनाव के साल भर पहले वायनाड बिना सांसद का ही हो गया है। गांधी परिवार के साथ यह पहला मामला नहीं है, बल्कि राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी और दादी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी भी एक बार अपनी लोकसभा सदस्यता से हाथ धो बैठे हैं। 12 जून 1975 को कोर्ट के फैसले के बाद इंदिरा गांधी की भी संसद सदस्यता रद्द हो गई थी।

1975 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला सुनाते हुए उन्हें चुनाव में धांधली का दोषी पाया और उनका चुनाव रद्द कर दिया। इसके बाद इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा दिया। जब इंदिरा गांधी ने 1977 में आपातकाल हटाकर चुनाव कराया तो वह बुरी तरह हार गईं। यह पहला और आखरी मौका था जब इंदिरा चुनाव में हार गई थी उसके बाद 1978 में वह कर्नाटक के चिक्कामगलूर से 60,000 से ज्यादा मतों से जीत कर लोकसभा पहुंची थी दर्शन सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद थी इसके चलते ही वह यूपीए सरकार के समय गठित राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की चेयरमैन भी थी जिसे लाभ का पद करार दिया गया था इसकी वजह से सोनिया गांधी को लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा उन्हें रायबरेली से दोबारा चुनाव लड़ा था गांधी परिवार के तीसरे सदस्य हैं राहुल गांधी दिन की सदस्यता आज रद्द कर दी गई हैं इससे पहले वह अमेठी की सत्ता गवा चुके हैं और अब वायनाड भी हाथ से निकल चुका है इसी से नाराज रायबरेली के कांग्रेसियों ने आज शहर में हाथी पार्क चैराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story