×

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, दिया मदद का भरोसा

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी में ऊंचाहार के एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट में हुए हादसे के शिकार और उनके परिजनों से गुरुवार को मुलाकात की। वे सूरत में इलेक्शन

By
Published on: 2 Nov 2017 8:04 AM GMT
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, दिया मदद का भरोसा
X

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी में ऊंचाहार के एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट में हुए हादसे के शिकार और उनके परिजनों से गुरुवार को मुलाकात की। वे सूरत में इलेक्शन कैंपेन को छोड़कर सीधे अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय इलाके में पहुंचे।

इससे पहले बुधवार 1 नवंबर को उन्होंने ट्वीट करके इस घटना पर दुख जताया था। इस हादसे में मृतकों की संख्या 30 हो गई है। करीब 100 लोग जख्मी हैं। उन्होंने मृतकों के कुड परिवार वालों से बात की और उन्हें मदद का भरोसा दिया।

हादसा बॉयलर पर प्रेशर बढ़ने की वजह से हुआ था। यहां 500 मेगावॉट का छठा नया प्लांट 200 मेगावॉट के लोड के साथ चल रहा था।



खबर मिलते ही राहुल ने इस घटना पर शोक जताया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "रायबरेली NTPC प्लांट की घटना से मन विचलित है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं। प्रशासन से निवेदन है कि धायल को तत्काल मदद दी जाए।"

- देर रात राहुल ने ट्वीट किया, "NTPC में हुए हादसे की वजह से मैं कल (2 नवंबर) रायबरेली जाऊंगा। दोपहर में मैं गुजरात नवसर्जन यात्रा में पहुंचूंगा।"

- सोनिया गांधी ने भी अपने संसदीय इलाके की इस घटना पर दुख जताया है।

Next Story