×

अमेठी में राहुल कार्यकर्ताओं को दे रहे थे जीत का मंत्र, गिर पड़ा टेंट

Admin
Published on: 21 April 2016 12:25 PM GMT
अमेठी में राहुल कार्यकर्ताओं को दे रहे थे जीत का मंत्र, गिर पड़ा टेंट
X

अमेठी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में दो दिन बिताए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया। गुरुवार को राहुल भादर गांव भी गए। वहां उन्होंने बीते दिनों सड़क दुर्घटना में मारे गए पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, गृहप्रकाश सिंह और हरिशंकर सिंह के परिवारजनों से मुलाकात की। साथ ही घायल हुए अशोक हिटलर, शिवप्रताप सिंह और अंशू सिंह से मिले।

बाल-बाल बचे राहुल गांधी

राहुल गांधी गुरुवार को बाल-बाल बच गए। वो कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान तेज हवा से अचानक टेंट गिर गया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। हालांकि, राहुल सही सलामत बच गए।

वर-वधू को दिया आर्शीवाद

राहुल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के आवास पहुंचकर नवविवाहित पुत्र अंकित और पुत्रवधू अंजलि को सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Admin

Admin

Next Story