×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज भी छाए रहेंगे बादल, जानिए अगले 48 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राजधानी लखनऊ में आज पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, आज राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 3 July 2022 2:08 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 3 July 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिली जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ा राहत मिलने लगा। बीते दिन शनिवार को भी लखनऊ तथा आसपास के सभी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहें। लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में बीते दिन बारिश देखने को मिली जहां दोपहर बाद वाराणसी, आजमगढ़, मऊ तथा गोरखपुर समेत कई जनपदों में गरज के साथ बारिश हुई। वहीं, पश्चिमांचल के मेरठ तथा अन्य जनपदों में भी शनिवार को बारिश देखने को मिली। बीते दिन हुई बारिश के कारण गोरखपुर तथा आजमगढ़ समेत पूर्वांचल के कई जिलों में विद्युत सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन सभी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Today)

लखनऊ में बीते 10 दिनों से आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आज भी कल की तरह ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों तक राजधानी लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले 48 घंटे के दौरान राजधानी लखनऊ में कोई खास बारिश होने की संभावना नहीं है। 5 जुलाई से राजधानी लखनऊ तथा उससे कटे आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है जिसके कारण इन सभी क्षेत्रों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में आज कोई विशेष स्तर की बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिसके कारण कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, आज बारिश ना होने के कारण लखनऊ के तापमान में कल के मुकाबले आज 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त भी हो सकती है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान (Lucknow Ka Tapman) 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ से सटे आसपास के क्षेत्रों में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

लगातार कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में वायु गुणवत्ता काफी सुधर गई है। बीते दिन राजधानी लखनऊ में AQI 100 के आसपास दर्ज किया गया राजधानी लखनऊ में आज सुबह के वक्त AQI 85 रहा। रिपोर्ट के मुताबिक अगर बारिश का सिलसिला इस कदर जारी रहा तो वायु गुणवत्ता प्रदेश के सभी जनपदों में इसी तरह सुधरी हुई रहेगी हालांकि बारिश बंद होने के बाद एक बार फिर हवा जहरीली हो सकती है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story