×

उत्तर प्रदेश में छाई आंशिक तौर पर बदली, सामान्य बारिश की संभावना

By
Published on: 4 Aug 2017 5:29 AM GMT
उत्तर प्रदेश में छाई आंशिक तौर पर बदली, सामान्य बारिश की संभावना
X

लखनऊ: उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी और दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने से उमस भी बढ़ेगी। दिन में पूर्वाचल सहित राज्य के कई जिलों में सामान्य बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: जब मौसम हुआ सुहावना, तो टाइगर के बच्चों ने कुछ यूं की पानी में छपाक-छई

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 22.5 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और बनारस का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सौजन्य: आईएएनएस

Next Story