×

उत्तर प्रदेश में हवाओं ने बदला रुख, बारिश ने दिलाई गर्मी व उमस से राहत

By
Published on: 30 Jun 2017 4:25 AM GMT
उत्तर प्रदेश में हवाओं ने बदला रुख, बारिश ने दिलाई गर्मी व उमस से राहत
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अधिकांश इलाकों में गुरुवार देर रात बारिश होने से तापमान में कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत भी मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बारिश रुक-रुक होती रहेगी।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक बारिश का दौर जारी रहेगा। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। दिन में कई जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम में यह बदलाव बदले विंड पैटर्न की वजह से हुआ है और यह अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा।

गुप्ता के मुताबिक हालांकि अभी मानसून का पूरी तरह से आगमन नहीं हुआ है लेकिन एक दो दिनों में मानसून लखनऊ में दस्तक दे देगा उसके बाद अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किए जाने की उम्मीद है। इससे उमस भी बनी रहेगी।

विभाग के अनुसार लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.6 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Next Story