×

राजा भैया के करीबी ने बताई भानवी सिंह की सच्चाई, सामने आई असल बात

Raja Bhaiya News: भानवी सिंह 10 लाख प्रति माह से बढ़ाकर 100 करोड़ की मांग की हैं। साथ में 25 लाख प्रति माह का गुज़ारा भत्ता।

Sakshi Singh
Published on: 12 March 2025 12:55 PM IST
Raja Bhaiya wife Bhanvi Singh Controversy
X

Raja Bhaiya wife Bhanvi Singh Controversy

Raja Bhaiya News: राजा भैया उर्फ रघुराज सिंह और उनके पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। विवाद तो काफी दिन से चल रहा है, लेकिन इन दोनों ज्यादा जोरो पर है। जिसे लेकर देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस लड़ाई में अब कुंडा विधायक राजा भैया के करीबी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी की एंट्री हो गई है। उन्होंने राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के बारे में बहुत कुछ बताया और कहा कि उनका असली चेहरा सबके सामने लाने का वक्त आ गया है।

भानवी सिंह के खिलाफ एक लंबा-चौड़ा पोस्ट

राजा भैया के करीबी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने सोशल मीडिया एक्स पर भानवी सिंह के खिलाफ एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है, "हम सभी का ये मानना है कि घर की बात घर में ही रहती तो अच्छा होता, लेकिन घर की बात को बाहर लाया कौन? घर की बात को मसालेदार गॉसिप बनाकर लोगों के बीच परोसने वाली भानवी सिंह का असली चेहरा आप लोगों के सामने लाना आवश्यक है, और ये सिलसिला जारी रहेगा।

भइया तो इस विषय पर कुछ कहते नहीं हैं, लेकिन ये अवश्य कहूंगा कि जिस तरह से भानवी सिंह विष वमन कर राजा भइया की छवि धूमिल करने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाये हैं कोई भी पत्नी अपने पति के लिए कभी भी ऐसा न कहेगी न लिखेगी, उनके इसी व्यवहार के कारण भइया 10 वर्षों से अधिक से उनसे अलग ही रह रहे हैं।

1995 में भइया से विवाह होने के बाद भानवी सिंह को भदरी से चल- अचल अकूत संपत्ति दी गयी, जिसमें प्रतापगढ़ में खेत, बाग, दिल्ली में शानदार बंगला, उत्तराखंड में विशाल सेब के बाग और ज़मीन, साथ ही वे दो व्यापारिक संस्थान की मालकिन बनीं, आभूषणों, गहनों की तो कोई गिनती ही नहीं है।

राजा भइया के करीबी का पोस्ट

उन्हें इतनी संपत्ति मिली की उनकी संपदा राजा भइया से अधिक हो गयी। कई वर्षों से वे राजा भइया से अधिक आयकर रिटर्न भरती हैं। इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने अदालत से राजा भइया के जैसी जीवनशैली जीने के लिए और अपने साज श्रृंगार के लिए महंगे विदेशी ब्रांड खरीदने के लिए राजा भइया से ‘10 लाख’ प्रति माहकी मांग करी।

कुछ ही दिनों में उन्हें लगा कि ये रकम उनके शौक पूरा करने के लिए बहुत कम हैं और उन्होंने अपनी मांग बढ़ा कर ‘100 करोड़’ रुपये और साथ में ही ‘25 लाख’ रुपये प्रति माह भइया से अदालत के माध्यम से मांगे। मैंने जो उपरोक्त बातें कहीं हैं, सभी प्रमाणित हैं, इसके अभिलेख न्यायालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। ये मांग सही है या ग़लत ये निर्णय मैं आप लोगों के विवेक पर छोड़ता हूं।"

भानवी सिंह ने दर्ज कराया FIR

बता दें कि भानवी सिंह और राजा भैया के पति-पत्नी का 30 साल पुराना रिश्ता टूटने के कगार पर है। भानवी सिंह ने हाल ही में राजा भइया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें उन्होंने प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक और पति राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भानवी सिंह ने एफआईआर में अवैध संबंध, मारपीट, शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर राजा भैया के तरफ से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

18 पन्नों में बताई पूरी कहानी

राजा भैया के खिलाफ भानवी सिंह ने 18 पन्नों की शिकायत दर्ज करायी है। जिसमें शादी होने से लेकर रिश्ते में दरार तक की कहानी बतायी है। बस्ती के मशहूर राजघराने की भानवी सिंह ने शिकायत में कहा है कि 17 फरवरी 1995 को बस्ती के राजभवन में उनका विवाह हुआ था। राजा भैया के पिता ने विवाह में सहयोग किया था। हालांकि अधिकरत खर्च उनके पिता ने ही वहन किया था। लेकिन शादी हो जाने के बाद राजा भइया अक्सर इस बात को लेकर ताना मारते थे।

बहन पर जताया अवैध संबंध का शक

पुलिस को दिये गये शिकायत पत्र में भानवी सिंह ने राजा भैया पर अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी बहन साध्वी के साथ पति के रिश्ते को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जब साध्वी महज 17 साल की थी। तब राजा भैया उन्हें अपने साथ सुलाने लगे थे। उन्हें यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थी। उन्होंने अपने पति की इस हरकत को लेकर कई बार विरोध किया। जिस पर उनके साथ मारपीट भी की गयी। उन्हें साध्वी के साथ राजा भैया के अवैध संबंध का शक था।

Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story