×

SP Mission 2024: अखिलेश से बात कर बोले राजा भैया- मैंने समाजवादी पार्टी को 20 साल दिए, मेरे लिए सपा सबसे पहले

SP Mission 2024: राजा भैया ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मैंने 20 साल दिए हैं। मेरे लिए यह पार्टी सबसे पहले है। मैंने 28 सालों में 20 साल इस पार्टी को दिए हैं। मेरे लिए समाजवादी पार्टी पहले है। मेरे लिए यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 20 Feb 2024 5:20 PM GMT (Updated on: 21 Feb 2024 5:19 PM GMT)
Talking to Akhilesh, Raja Bhaiya said - I have given 20 years to Samajwadi Party, for me SP comes first
X

अखिलेश से बात कर बोले राजा भैया- मैंने समाजवादी पार्टी को 20 साल दिए, मेरे लिए सपा सबसे पहले: Photo- Social Media

SP Mission 2024: 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में नए गठबंधन की सुगबुगाहट देखी जा रही है। कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से गठबंधन हो सकता है। वहीं इन अटकलों के बीच राजा भैया का एक बड़ा बयान सामने आया है।

कहा जा रहा है कि राजा भैया ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की है। इसके बाद राजा भैया ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मैंने 20 साल दिए हैं। मेरे लिए यह पार्टी सबसे पहले है। मैंने 28 सालों में 20 साल इस पार्टी को दिए हैं। मेरे लिए समाजवादी पार्टी पहले है। मेरे लिए यह पार्टी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल दरअसल राजा भैया से मिलने उनके आवास पहुंचे थे और उनसे बातचीत की थी।

इस दौरान दोनों के बीच मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बातचीत हुई। हालांकि, अभी इस पर दोनों ओर से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से सिर्फ दो विधायक हैं। इनमें खुद राजा भैया भी हैं।

कांग्रेस को 17 लोकसभा सीटों का दिया था ऑफर

इससे पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। यह सीटों की संख्या के तौर पर सपा की ओर से आखिरी ऑफर था। कांग्रेस मुरादाबाद और बलिया जैसी सीट चाहती है, जिस पर अभी चर्चा जारी है। मुरादाबाद समाजवादी पार्टी की जीती हुई सीट है जबकि बलिया समाजवादी पार्टी की मजबूत सीटों में से एक है। मेयर के चुनाव में कांग्रेस मुरादाबाद की सीट पर नंबर दो थी जबकि कुछ हजार वोटों से वह हार गई थी। वहीं बलिया की सीट समाजवादी पार्टी से कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए चाहती है। मंगलवार को कांग्रेस के रूख को देखा जाए तो सपा और कांग्रेस में भी गठबंधन खटाई में पड़ता दिख रहा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story