×

Raja Bhaiya Wife: MLC अक्षय प्रताप के खिलाफ आज कोर्ट में सुनवाई, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लगाए हैं गंभीर आऱोप

Raja Bhaiya Wife: भानवी सिंह ने राजा भैया के भाई यानी अपने देवर MLC अक्षय प्रताप सिंह पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए संपत्ति कब्जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 11 Sep 2023 3:22 AM GMT (Updated on: 11 Sep 2023 3:34 AM GMT)
Raja Bhaiya wife Bhanvi Singh
X

राजाभैया, भानवी सिंह और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह (सोशल मीडिया)

Raja Bhaiya Wife: जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रमुख और कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन दिनों अपने पारिवारिक झमेले के कारण खबरों में हैं। उनके और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहे विवाद में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। भानवी सिंह ने राजा भैया के भाई यानी अपने देवर MLC अक्षय प्रताप सिंह पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए संपत्ति कब्जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

भानवी ने पुलिस पर अक्षय प्रताप के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से इनकार करने का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। राजा भैया की पत्नी की ओर से लखनऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट में 156(3) में अर्जी डाली गई है और अक्षय प्रताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनकी इस याचिका पर आज यानी सोमवार 11 सितंबर को सुनवाई होगी।

भानवी ने रविवार को एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, धोखाधड़ी के इतने पुख़्ता सबूत हैं कि तय समय के भीतर फ़ैसला आएगा । नियति का चक्र चल चुका है अब।

क्या हैं भानवी सिंह के आरोप ?

भानवी सिंह ने बीते दिनों अपने देवर और प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर सारंग इंटरप्राइजेज के नाम पर खरीदी गई संपत्ति पर फर्जी दस्तखत कर कब्जा करने का आरोप लगाया था। दरअसल, दोनों बिजनेस पार्टनर हुआ करते थे। भानवी सिंह के मुताबिक, इस धोखाधड़ी में उनके देवर के अलावा अमेठी के जामो के प्रधान अनिल कुमार सिंह, पति राजा भैया का ड्राइवर रोहित सिंह और भानवी के कुक रामदेव शामिल हैं। भानवी का कहना है कि पुलिस ने मेरी शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया, जिसके बाद उन्होंने एमपी/एमएलए कोर्ट की शरण ली।

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने 8 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने लखनऊ पुलिस पर उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था। भानवी सिंह ने बीते साल 30 सितंबर 2022 हजरतगंज कोतवाली में जो तहरीर दी थी, उस पर कार्रवाई की मांग की।

राजा भैया ने अपने भाई का दिया था साथ

राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहे विवाद की एक वजह एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह को भी बताया जा रहा है। कुंडा विधायक के चचेरे भाई अक्षय प्रताप के खिलाफ जब भानवी ने मोर्चा खोला तो राजा भैया अपने भाई के समर्थन में खड़े हो गए। एमएलसी अक्षय प्रताप ने भानवी पर दोनों भाईयों के रिश्तों में दरार डालने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि भावनी द्वारा कोर्ट में राजा भैया के अवैध संबंध होने के जो आरोप लगाए गए हैं, वे जानबूझकर और उनकी सार्वजनिक छवि को धूमिल करने के लिए लगाया गया।

बता दें कि भानवी सिंह की अपनी सगी छोटी बहन साध्वी सिंह से भी अदावत चल रही है। उन्होंने अपनी बहन पर राजा भैया के साथ शारीरिक संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका घर तोड़ने के पीछे वही है। इसके जवाब में साध्वी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि भानवी के ही मेरे पति से शारीरिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर चल रहे विवाद के कारण भानवी परिवार के लोगों की छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story