×

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सबसे ज्यादा पसंद है ये फल

Manali Rastogi
Published on: 16 July 2019 5:09 AM GMT
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सबसे ज्यादा पसंद है ये फल
X
B'day Special: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सबसे ज्यादा पसंद है ये फल

लखनऊ: बीती 10 जुलाई को राजनाथ सिंह ने अपना 68 वां जन्मदिन मनाया। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज ने उनसे जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। नीरज सिंह गाजियाबाद में खुले एक नए रेस्टोरेंट किचन क्लिक्स की लॉचिंग में पहुंचे थे। रेस्टोरेंट के खाने का जायका लेते हुए जब नीरज से पूछा गया की राजनाथ सिंह को खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है तो उन्होंने बताया की राजनाथ सिंह को आम पसंद है। नीरज ने बताया की राजनाथ सिंह को आम या आम से बनी हुई कोई भी डिश बेहद पसंद है। आप उनका पसंदीदा फल है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सबसे ज्यादा पसंद है ये फल

इसलिए नहीं मनाया राजनाथ सिंह का जन्मदिन

नीरज सिंह से जब पूछा गया की राजनाथ सिंह का इस बार का जन्मदिन कैसे मनाया गया तो उन्होंने कहा कि " मुझे बताते हुए खेद है कि एक बस दुर्घटना हुई थी जिसमें कई लोग हताहत हो गए थे, इस कारण उनका जन्मदिन तो हम नहीं मना पाए थे, पर कार्यकर्ताओं ने अपने भावों को प्रकट करने के लिए अस्पतालों में फल बांटे, सुंदरकांड का पाठ किया। उनके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। आशा करता हूं कि अगली बार हम बेहतर परिस्थितियों में उनका जन्मदिन मना सकें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सबसे ज्यादा पसंद है ये फल

यह भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा के पर्व पर जानिये महर्षि व्यास के बारे में 18 रोचक बातें

नीरज ने बताया की राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर आमतौर पर परिवार के लोग भी इसी तरह के सामाजिक कर्य करते हैं क्योंकि उन्हें इसी से ही खुशी मिलती है। अक्सर राजनाथ सिंह जब भी अपने घर पर होते हैं तो घर में गरीब और जरुरतमंद लोगों को बुलाकर खाना खिलाया जाता है। साथ ही उन्हें मदद दी जाती है। नीरज ने बताया की उनके पिता राजनाथ सिंह को आम खाने में बेहद पसंद है।

राजनाथ सिंह को पसंद है आम

आम और आम से बनी कोई भी चीज वे काफी शौक से खाते हैं। जब हमने उनसे पूछा की वे अपने बड़े भाई पंकज सिंह की तरह राजनीति में कब आ रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया की' राजनीति में 10 साल से सक्रिय हूं, राजनीति में कोई पद नहीं लिया है लेकिन मैं समझता हूं कि प्रतिष्ठा बहुत बनाई है। मुझे अच्छा लगता है लोगों के साथ रहना और उनकी मदद करना'।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सबसे ज्यादा पसंद है ये फल

यह भी पढ़ें: हो गया खुलासा: इस वजह से टला चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण, अब इस महीने होगी लॉन्चिंग

बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बीते रविवार शहीदों के सम्मान में मशाल जलाकर करगिल शहीदों को सम्मान दिया। करगिल विजय के 20 साल पूरे होने पर शहीदों के सम्मान में यह मशाल जलाई गई थी। दिल्ली से चलते हुए मशाल 11 शहरों से गुजरेगी. इस मौके पर आर्मी चीफ बिपिन रावत भी मौजूद रहे। करगिल के वीरों की याद में इंडिया गेट के वॉर मेमोरियल से यह मशाल द्रास के उसी मेमोरियल तक जाएगी, जहां वीरों की गौरवगाथा लिखी है। कार्यक्रम में करगिल युद्ध में भाग ले चुके सैनिकों के अलावा एनसीसी कैडेट्स और छात्र भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: नो पार्किंग जोन में कार पार्क करना मुंबई मेयर को पड़ा महंगा, कटा चालान

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story